जॉस बटलर ने बीच मैदान साउथ अफ्रीकी प्लेयर को सुना दिया!
'तुम्हारी दिक्कत क्या है?'
.webp?width=210)
इंग्लैंड वर्सेज़ साउथ अफ्रीका (Eng vs SA). इंग्लैंड की टीम तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेलने साउथ अफ्रीका पहुंची हुई है. 29 जनवरी 2023 को दोनों टीम्स के बीच दूसरा मुकाबला हुआ. इस मैच को साउथ अफ्रीका ने जीत सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. साउथ अफ्रीका की जीत के साथ एक और घटना ने खूब चर्चा बटोरी.
दरअसल, दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज रसी वान डर डुसें और इंग्लिश कैप्टन जॉस बटलर आमने-सामने आ गए. ये बात साउथ अफ्रीकी पारी के 19वें ओवर की है. इस समय आदिल रशीद गेंदबाजी कर रहे थे. स्ट्राइक पर रसी थे. आदिल ने रसी के सामने एक गुगली डाली, जिसने रसी के बैट का अंदरुनी किनारा टच किया और फिर हवा में जाने से पहले पैड पर जाकर लगी.
स्टम्प के नज़दीक खड़े बटलर ने ये देखकर तुरंत रिएक्ट किया और गेंद को लपकने की कोशिश की. लेकिन रसी ने बटलर के इस एक्शन को ब्लॉक कर दिया. जिसके बाद बटलर ने रसी से कहा,
‘मैं गेंद लेने की कोशिश कर रहा हूं. आपकी दिक्कत क्या है रसी? ये हमेशा सिर्फ आपके बारे में नहीं होता.’
ये सुन रसी ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा,
‘नहीं, ये आपके बारे में है.’
जिसको सुन फिर बटलर बोले,
‘मैं गेंद को पकड़ने की कोशिश कर सकता हूं. आप मुझसे क्या करवाना चाहते हो?'
बहस बढ़ती देख मैदानी अंपायर ने बीच में दखल दिया. और कहा,
‘ठीक है. शांत हो जाओ.’
बताते चलें, इस समय रसी 14 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे थे. और फिर 38 रन बनाकर वो आदिल की ही गेंद पर आउट हो गए.
# सीरीज़ में क्या चल रहा है?अब आपको थोड़ा सीरीज़ का भी बताते चलते है. इस सीरीज़ के दोनों मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं. पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. रसी की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम ने 298 रन बनाए थे. जिसको चेज़ करने के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम को शुरुआत तो शानदार मिली थी. उनकी ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय पार्टनरशिप की थी.
लेकिन इसके बाद टीम बिखर गई. और साउथ अफ्रीका ने मैच 27 रन से जीत लिया. इसके बाद दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुला लिया था. कप्तान जॉस बटलर की 94 और हैरी ब्रुक की 80 रन की पारी के दम पर टीम ने 342 रन बनाए थे.
इस स्कोर को चेज़ करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को अच्छी शुरुआत मिली. कप्तान टेम्बा बवुमा के शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने ये मैच पांच विकेट से जीत लिया.
वीडियो: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जय शाह ने महिला टीम को बधाई देते हुए क्या कहा?

