जो रूट ने सिराज को बताया 'योद्धा', फिर तुरंत ही मजे भी ले लिए, बोले- 'वो दिखावे का...'
IND vs ENG Test Series में Mohammed Siraj ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की है. उन्होंने सीरीज के सारे मुकाबले खेले और सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बने.
.webp?width=210)
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series) में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की है. उन्होंने सीरीज के सारे मुकाबले खेले और सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बने. ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच में भी सिराज ने अलग-अलग स्पेल में शानदार बॉलिंग की. ज़रूरत पड़ने पर उन्होंने लंबे-लंबे स्पेल भी फेंके. ऐसे में फैन्स से लेकर कई दिग्गजों तक ने उनकी तारीफ की है. यहां तक कि इंग्लैंड के स्टार प्लेयर जो रूट (Joe Root) भी सिराज की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. हालांकि रूट ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में उनके मज़े भी ले लिए.
चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद जो रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें: बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम के 'जिगरा' बने सिराज, आंकड़े देखकर आप भी चौंक जाएंगे!
इसके तुरंत बाद रूट ने सिराज के एग्रेशन पर मज़ाकिया कमेंट भी किया. उन्होंने कहा,
रूट ने आगे कहा कि उन्हें सिराज के खिलाफ खेलना पसंद है. उन्होंने कहा,
जहां तक सिराज की परफॉर्मेंस की बात है, उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज़्यादा 20 विकेट्स लिए हैं. बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्होंने भारतीय पेस अटैक को बखूबी लीड किया. बर्मिंघम टेस्ट में जब बुमराह को आराम दिया गया था, तब सिराज ने पहली पारी में 70 रन देकर 6 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई थी. वहीं ओवल टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने 4 विकेट झटके थे.
वीडियो: बस ये बल्लेबाज भारत की जीत में रोड़ा है, नाम है जो रूट

.webp?width=60)

