'आपने मुझे नहीं चुना? अब मैं दिखाता', RCB के खिलाफ सिराज की बॉलिंग पर बोले सहवाग
IPL 2025 में RCB के खिलाफ मैच में Mohammed Siraj ने ना सिर्फ 3 विकेट हासिल किया, बल्कि उन्होंने बेहद ही किफायती बॉलिंग भी की. Virender Sehwag ने उनकी खूब तारीफ की है. साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट पर सवाल भी उठाया है,
.webp?width=210)
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj). गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए सिराज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया. सिराज ने इस मुकाबले में ना सिर्फ 3 विकेट हासिल किए बल्कि उन्होंने बेहद ही किफायती बॉलिंग भी की. सिराज के इस बेहतरीन प्रदर्शन की वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने खूब तारीफ की है. साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट पर सवाल भी उठाया है.
2 अप्रैल को RCB के खिलाफ सिराज ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए. उनकी तारीफ करते हुए सहवाग ने क्रिकबज के एक शो में कहा,
ये भी पढ़ें: 'गरीबों को भी...' सहवाग ने RCB को बहुत गंदा ट्रोल किया, भड़के फैन्स ने उन्हें ही लपेट लिया!
सहवाग ने इससे पहले सिराज को रिटेन नहीं करने के लिए RCB पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,
इस मुकाबले के बाद सिराज ने भी RCB के खिलाफ खेलने को लेकर बात की. उन्होंने बताया,
बताते चलें कि सिराज सात साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रहे थे. हालांकि पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन से पहले RCB ने सिराज को रिटेन नहीं करने का फैसला किया. IPL 2025 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने सिराज को 12.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा.
वीडियो: जब ग्लेन मैक्सवेल को विरेंदर सहवाग ने कहा- "मुझे तुम्हारे जैसे फ़ैन की जरूरत नही"

.webp?width=60)

