IPL 2019 का 37वां मैच. किंग्स एलेवन पंजाब वर्सेज डेल्ही कैपिटल्स. जगह-दिल्ली.पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रन बनाए. दिल्ली ने इस मैच को 2 गेंद रहते जीतलिया. इस मैच में गेल का कैच दो खिलाड़ियों ने मिलकर लपका. इस कैच के खूब चर्चे हैं.वीडियो वायरल हो गया है. आइए जानते हैं हुआ क्या था? पंजाब की टीम बैटिंग कर रहीथी. क्रिस गेल फॉर्म में थे. 12 ओवर बीत गए थे. गेल 35 गेंदों में 63 रन बनाकर खेलरहे थे और खतरनाक होते दिख रहे थे. 13वां ओवर करने आए संदीप लामिछाने. लामिछाने कीपहली ही गेंद पर गेल ने 97 मीटर का छक्का टांग दिया. लामिछाने की अगली गेंद थोड़ीशॉर्ट गेंद थी पर थी वैसी सी ही. गेल ने फिर से बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाने केलिए बल्ला घुमाया. मिड विकेट बाउंड्री पर खड़े थे कोलिन इनग्राम. इनग्राम ने छक्केके लिए जा रही इस गेंद को सिर्फ रोका ही नहीं बल्कि क्रिस गेल को पवेलियन भेज दिया.इनग्राम एकदम से बाउंड्री के पास थे ऐसे में कैच के दौरान उनका संतुलन बिगड़ दिया.संतुलन बिगड़ते ही उन्होंने कैच लेने के बाद बॉल को अक्षर पटेल की ओर फेंक दिया जिसेअक्षर ने आसानी से लपक लिया और गेल 69 रन बनाकर आउट हुए. रिकॉर्ड में यह कैच अक्षरपटेल के नाम हुआ लेकिन इस कैच को पकड़ने के लिए इनग्राम ने जो किया उसे वीडियो मेंदेखा जा सकता है. वीडियो देखिए.Axar's perfect relay catchhttps://t.co/msDX78Lp3o— Abhishek gupta (@abhishekjourn) April 21, 2019 लामिछाने की चालाकी? लामिछाने नेजिस गेंद पर गेल को आउट किया उस गेंद पर उन्होंने क्रीज़ से बहुत दूर और स्टंप्स सेथोड़ा आगे पांव रखा था, जिसे आपने वीडियो में देखा होगा. ऐसे में यह गेंद थोड़ी शॉर्टरह गई जिस पर क्रिस गेल लपके गए. लामिछाने का पांव अगर जरा सा और पीछे मतलब स्टंप्सके बराबर या उससे पहले पड़ता तो अंपायर इसे नो बॉल दे सकते थे. अब यह जानबूझ करकेकिया गया था या ऑटो मोड में ऐसा हुआ यह तो लामिछाने ही बता सकते हैं. लेकिन जो भीहुआ हो, उन्होंने गेल को तो आउट कर दिया था. लामिछाने ने इस मैच में 40 रन देकर 3विकेट लिए. अपना पहला आईपीएल खेल रहे नेपाल के लामिछाने ने अब तक इस सीजन में 5 मैचखेलकर 8 विकेट ले चुके हैं. आईपीएल में संदीप लामिछाने को दिल्ली कैपिटल्स ने 20लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे की लव स्टोरी