श्री लंका से अपना वाइटवॉश करवा के ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में नंबर वन की पोजीशन टीमइंडिया के हवाले कर दी है. विदेशी मिट्टी पर टेस्ट सीरीज़ तो दोनों ही टीमें खेल रहीहैं, पर दोनों का परफॉरमेंस बिलकुल उल्टा रहा है. कोलंबो में श्री लंका से आखिरीटेस्ट खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया के 118 पॉइंट थे, जिसमें से 10 उसने ये मैच हार केगंवा दिए. और हो गया इंडिया से पीछे. इंडिया के 112 पॉइंट हैं. वहीं पाकिस्तान भीइंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ ड्रा करवा के आ रहा है. उसके 111 पॉइंट्स हैं और वोपॉइंट्स टेबल में 2 पर है. इसका मतलब ये कि अगर अब इंडिया वेस्ट इंडीज़ सेपोर्ट-ऑफ़-स्पेन में आखिरी मैच नहीं जीता, तो पाकिस्तान सबसे ऊपर पहुंच जायेगा. अगरइंडिया ये मैच हार गया, तो वो चौथे स्थान पर पहुंच जायेगा. रैंकिंग्स अभी किस तरहहैं, नज़र मार लो.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे प्रणय ने लिखी है.