भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच एजबेस्टन में खेलाजाएगा. जिसके लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंचकर तैयारियों में जुट गई है. सीरीज़ केपहले चार मैच साल 2021 में खेले गए थे. लेकिन कोविड के बढ़ते केस की वजह से सीरीज़को बीच में रोका गया और आखिरी टेस्ट 2022 के लिए फिर से रीशेड्यूल किया गया.2022 में टीम इंडिया उसी निर्णायक आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी. लेकिनउससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्माकोविड पॉज़ीटिव हो गए हैं. जिसकी वजह से उन्हें लेस्टेशा के होटल में आइसोलेट कियागया है. इसकी जानकारी खुद BCCI ने दी.UPDATE - #TeamIndia Captain Mr Rohit Sharma has tested positive for COVID-19following a Rapid Antigen Test (RAT) conducted on Saturday. He is currently inisolation at the team hotel and is under the care of the BCCI Medical Team.— BCCI (@BCCI) June 25, 2022हालांकि अब भी रोहित की RT-PCR रिपोर्ट का इंतज़ार है. कोविड पॉज़ीटिव आने से पहलेरोहित शर्मा लेस्टेशा के खिलाफ वार्म अप मैच में पहली पारी का हिस्सा थे. उन्होंनेपहली पारी में 25 रन बनाए लेकिन उसके बाद फील्डिंग करने नहीं उतरे.रोहित नहीं लौटे को होगी दिक्कत: टीम इंडिया सबसे पहली चीज़ तो यही चाहेगी कि रोहित शर्मा जल्द से जल्द ठीक होकरलौटें. लेकिन अगर रोहित इस टेस्ट में वापसी नहीं करते हैं तो भारतीय टीम के लिएमुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि केएल राहुल पहले ही इस टेस्ट सीरीज़ से चोटिल होकरबाहर हो गए हैं. ऐस में टीम इंडिया के पास ऐसी स्थिति में सिर्फ पांच स्पेशलिस्टबल्लेबाज़ ही बचेंगे. रोहित शर्मा के टीम में ना होने की स्थिति में आयरलैंड से या भारत से कुछखिलाड़ियों को बुलाया जा सकता है. भारत की बी टीम इस वक्त आयरलैंड में T20 सीरीज़के लिए मौजूद है. ऐसे में वहां से सूर्यकुमार यादव या रुतुराज गायकवाड़ जैसे युवाबल्लेबाज़ों को बुलाया जा सकता है. क्योंकि सूर्या मिडल ऑर्डर में वहीं रुतुराजबतौर ओपनर बैटिंग कर सकते हैं. इन दोनों के अलावा प्रियांक पांचाल के नाम पर भीविचार किया जा सकता है. क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज़ में उन्हेंभी भारतीय टीम में मौका मिला था.अगर मौजूदा टीम में से प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो शुभमन गिल, हनुमा विहारी,चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ही हमारे पास स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़हैं. इनके अलावा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत नंबर छह पर उतर सकते हैं. ऐसेमें टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में विकल्प की तलाश के लिए बैकअप खिलाड़ियों कीज़रूरत पड़ेगी ही.मौजूदा खिलाड़ियों की फॉर्म: भारतीय टीम के मौजूद बल्लेबाज़ों की बात करें तो शुभमन गिल ने हाल में लेस्टेशा केसाथ वार्मअप मैच में 21, 38 और 62 रन बनाए हैं. शुभमन ने 10 टेस्ट खेले हैं. जिसमेंउन्होंने गाबा के मैदान पर 91 रन की सबसे अहम पारी खेली थी.गिल के अलावा हनुमा विहारी की बात करें तो उनके करियर में भी उतार-चढ़ाव ढेर सारेरहे हैं. 2018 में ओवल के मैदान पर डेब्यू करने के बाद से विहारी ने 14 और टेस्टखेले हैं. जिनमें 11 घर से बाहर हैं. पारी शुरू करने की बात करें तो सिर्फ एक बारसाल 2018 में मेलबर्न के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पारी की शुरुआत कीथी. जहां पर उन्होंने आठ और 13 रन बनाए थे. ऐसे में वो पारी की शुरुआत करते हुएकैसा प्रदर्शन करेंगे. इस पर संशय है.श्रेयस अय्यर का टेस्ट करियर भी बहुत लंबा नहीं है. उन्होंने चार टेस्ट मैचों में388 रन बनाए हैं. और ना ही उनकी फॉर्म इस वक्त उनका साथ देती दिख रही है. श्रेयस नेहालांकि लेस्टेशा के खिलाफ 32 रन की पारी खेल आत्मविश्वास ज़रूर दिखाया है.इनके अलावा कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म किसी से छुपी नहीं है. लेकिन वार्मअपमैच में बुमराह को छक्के लगाते और अच्छी शुरुआत करते पुराने विराट कोहली दिखे हैं.ऐसे में उम्मीद है कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का काम पूराकरेंगे. चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट से छुट्टी के बाद काउंटी में जाकर जोहाहाकार मचाया है. वो सबने देखा. लगातार आए शतकों के बाद सभी को उम्मीद है किइंग्लैंड के खिलाफ़ वो अहम रोल प्ले करेंगे.