भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में 161 रन बनाए. जिसमेंरविन्द्र जडेजा ने 23 गेंदों में शानदार 44 रनों की पारी खेली. लेकिन इस पारी केदौरान रविन्द्र जडेजा चोटिल हो गए. जिसका नुकसान ऑस्ट्रेलिया को उठाना पड़ सकता है.भारत की पारी के दौरान जडेजा के हेल्मेट पर गेंद लगी जिसके बाद आईसीसी के नियम केमुताबिक भारत ने जडेजा को आराम करवाते हुए युजवेन्द्र चहल को कनकशन सबस्टीट्यूटफील्डर इस्तेमाल किया. कनकशन सबस्टीट्यूट का मतलब ये है कि प्लेइंग इलेवन में नाहोने पर भी युजवेन्द्र चहल भारत के लिए जडेजा के कोटे के चार ओवर गेंदबाज़ी करसकेंगे. लेकिन इस कनकशन सबस्टीट्यूट पर भी विवाद गर्मा गया है. दरअसल भारतीय पारीके 19वें ओवर में रविन्द्र जडेजा को हेमस्ट्रिंग इंजरी हुई. इस चोट के बाद फिज़ियोमैदान पर आए उन्होंने जडेजा को ट्रीटमेंट दिया. लेकिन जडेजा हेमस्ट्रिंग की वजह सेलगातार परेशानी में दिख रहे थे. इसके बाद पारी के आखिरी ओवर में स्टार्क की दूसरीगेंद जडेजा के हेल्मेट पर लग गई. इसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाज़ी जारी रखी और टीमइंडिया को मुश्किल हालात से 161 रन तक पहुंचा दिया. इसके बाद इनिंग ब्रेक मेंभारतीय टीम ने आईसीसी के नियम के तहत कनकशन सबस्टीट्यूट का इस्तेमाल किया. जो किसिर पर या हेलमेट पर गेंद लगने के बाद लिया जा सकता है. बीसीसीआई ने पहली पारी केबाद ट्वीट कर ये जानकारी दी कि हेल्मेट पर गेंद लगने की वजह से भारत के लिए कनकशनसब्सटीट्यूट के तौर पर युजवेन्द्र चहल फील्डिंग करेंगे.UPDATE: Ravindra Jadeja was hit on the helmet in the final over of the firstinnings of the first T20I.Yuzvendra Chahal will take the field in the 2nd innings as a concussionsubstitute. Jadeja is currently being assessed by the BCCI Medical Team.#TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/tdzZrHpA1H — BCCI (@BCCI) December 4, 2020ऐसे में भारत को ये फायदा मिल गया कि कनकशन सबस्टीट्यूट आए युजवेन्द्र चहलगेंदबाज़ी भी कर सकते हैं. जबकि अगर जडेजा की हेम्सट्रिंग चोट की जगह कोई खिलाड़ीमैदान पर आता तो वो गेंदबाज़ी नहीं कर पाता. भारत के इस फैसले की खबर मिलते हीऑस्ट्रेलियन कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान एरॉन फिंच ने मैच रेफरी डेविन बून से बहुतदेर तक चर्चा की. लेकिन कनकशन सबस्टीट्यूट का फायदा भारत को मिल गया. सोशल मीडियापर भी इसे एक विवादित फैसला बताया जा रहा है. खैर, जो भी हो अब भारत के लिएयुजवेन्द्र चहल ने भी पहले टी20 में गेंदबाज़ी की और शुरुआती दो ओवरों में ही दोबड़े विकेट निकाल दिए.