साल 2020 जाते-जाते भी झटके दिए जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई इंडियन टीमडे-नाइट टेस्ट के पहले दिन सॉलिड पोज़ीशन में थी. लेकिन तीसरे दिन सिर्फ एक सेशन औरएक घंटे के खेल में भारतीय टीम जीते हुए मैच को हार गई. एडिलेड में खेले गए पहलेटेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत लिया. इस हार के बाद भारतीय कप्तान विराटकोहली ने कहा कि हमारी सोच रन बनाने की थी. जिसका नुकसान हमें उठाना पड़ा. वहीं एकघंटे के खेल ने पूरा मैच हमसे छीन लिया. इसके अलावा विराट कोहली ने शमी की फिटनेसपर भी बात की. विराट कोहली ने कहा, ''इस वक्त मैं जो महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दोंमें बयां करना बहुत मुश्किल है. हमने 60(53 रन) के आस-पास रन की लीड ली और फिर इसतरह से ढेर हो गए. जब आप दो दिन कड़ी मेहनत करके खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाएंऔर फिर सिर्फ एक घंटे का खेल आपको ऐसी स्थिति में पहुंचा दे. जहां से जीत पाना लगभगनामुमिकन हो. मुझे लगता है कि हमें ज़ज़्बा दिखाने की ज़रूरत थी.'' विराट ने आगेकहा, ''उन्होंने दूसरी पारी में भी पहली पारी जैसी ही गेंदबाज़ी की, उनकी सोच पहलीपारी वाले एरिया में गेंदबाज़ी करने की ही थी. लेकिन हम रन बनाने के बारे मेंज़्यादा सोच रहे थे. सच कहूं तो कुछ अच्छी गेंदें थीं उसके अलावा गेंद से बहुतज़्यादा नुकसान नहीं हो रहा था. मुझे लगता है कि ज़ज्बे की कमी और ऑस्ट्रेलियाईगेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी की वजह से हम मैच हार गए.'' लेकिन इस हार के बावजूदविराट को उम्मीद है कि बाकी बचे मैचों में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेगी. विराटअब वापस वतन लौटेंगे. ऐसे में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मेंअजिंक्ये रहाणे टीम की कप्तानी करेंगे. विराट ने इस पर कहा, ''मुझे विश्वास है किबॉक्सिंग डे टेस्ट में हमारे लड़के शानदार खेल दिखाएंगे. शमी पर अभी कोई भी खबरनहीं है. उनका स्कैन होगा. वो अपना हाथ बड़ी मुश्किल से हिला पा रहे हैं. उनकास्कैन करवाएंगे, फिर शाम में इसके बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी.'' भारतीय टीमसिर्फ तीन के अंदर डे-नाइट टेस्ट हार गई. इसके साथ ही आगे की सीरीज़ बिल्कुल भीआसान नहीं रहने वाली. क्योंकि अब ना तो विराट कोहली होंगे और मोहम्मद शमी की फिटनेसपर भी सवाल हैं.