भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी20 में चोटिल होने की वजह से रविन्द्रजडेजा टी20 सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिलकिया गया है. लेकिन मैच के दौरान जडेजा को लगी चोट के बाद उनके कनकशन सब्स्टीट्यूटके तौर पर युजवेन्द्र चहल को शामिल किया गया तो बहुत सारे सवाल उठे. इन सवालों केबीच ऑस्ट्रेलियन टीम से भी जडेजा और कनकशन सब्स्टीट्यूट पर बयान आया है.ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि जब मेडिकल एक्सपर्ट ने इस पर जानकारीदी तो फिर ऑस्ट्रेलियन टीम उस पर सवाल नहीं उठा सकी. जबकि हेनरिकेज़ ने जडेजा केसब्स्टीट्यूट चहल पर सवाल उठाए हैं. फिंच ने मैच के बाद कहा, ''हमें इस बारे मेंजानकारी दी गई कि उनके डॉक्टर ने जडेजा को कनकशन की वजह से मैच में आगे खेलने सेरोक दिया है. और जब कोई मेडिकल एक्सपर्ट ऐसा कहता है तो आप उसे चुनौती नहीं देसकते.'' इसके अलावा फिंच ने अपनी टीम की हार के कारण पर भी बात की. उन्होंने कहा,''हमने भारत की पारी के आखिर में बहुत सारे रन लुटाए. जिसके बाद हमारी बैटिंग मेंभी हम मिडिल ओवर्स में बाउंड्री के लिए परेशानी में दिखे. जिसके बाद लक्ष्य का पीछाकरते हुए हम छह ओवरों में बहुत ज़्यादा बाउंड्री नहीं लगा सके.'' हेनरिकेज़ ने उठाएसवाल: फिंच के अलावा ऑस्ट्रेलियन ऑल-राउंडर मोएसिज़ हेनरिकेज़ ने जडेजा की चोट परबात की. उन्होंने कहा, ''इसमें कोई भी शक नहीं है कि जडेजा को हेल्मेट पर गेंद लगीथी और उनके सिर में चोट लगी होगी. लेकिन चोट के बाद जो विकल्प लाया गया क्या उनकासमान विकल्प था? मेरा ये सवाल है. जडेजा एक ऑल-राउंडर खिलाड़ी हैं और वो अपनीबैटिंग कर चुके थे. जबकि चहल पूरी तरह से गेंदबाज हैं. ICC का नियम ठीक है, कनकशनविकल्प होना चाहिए. लेकिन जो भी खिलाड़ी उसकी जगह ले वो उस जैसा ही होना चाहिए.''