बॉक्सिंग डे टेस्ट का तीसरा दिन. पहला सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. भारत ने अपनेआखिरी पांच विकेट सिर्फ 32 रन जोड़कर खो दिए. अजिंक्य रहाणे के रनआउट से शुरू हुआविकेट गिरने का सिलसिला खत्म होने तक बोर्ड पर सिर्फ 326 रन ही जुड़ पाए. रहाणे 112और जडेजा ने 57 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लॉयन और मिशेल स्टार्क ने 3-3विकेट लिए. पहली पारी के आधार पर भारत को 126 रन की लीड मिल गई है. जवाब में खेलनेउतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत उमेश यादव ने खराब कर दी. उन्होंने चौथे ही ओवर में जोबर्न्स को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवा दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहलीपारी के आधार पर अभी भी सौ से ज्यादा रनों से पीछे है. मैच के साथ आंकड़े देखने परभी पता चलता है कि भारतीय टीम इस टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर बरकरार है. भारत नेदूसरी बार बैटिंग करते हुए 62 बार 100 से ज्यादा रन की लीड ली है. इन मैचों में टीमने 41 बार जीत दर्ज की है. 20 मैच ड्रॉ रहे हैं.India’s Test record when lead is 100plus (batting second)Matches 62 Won 41 Drawn 20 Lost 1 Loss vs Sri Lanka at Galle in 2015. #AusvInd —Mazher Arshad (@MazherArshad) December 28, 2020 सिर्फ एक बार भारत को हार मिलीहै. यह हार साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में आई थी. सीरीज के इस पहले मैचमें पहले बैटिंग करते हए श्रीलंका 183 पर सिमट गई थी. अश्विन ने इस पारी में छहविकेट निकाले थे. जवाब में भारतीय टीम खेलने उतरी. शिखर धवन 134, विराट कोहली 103और ऋद्धिमान साहा 60 की बदौलत भारत ने 375 रन बना दिए. दूसरी पारी में श्रीलंका नेसिर्फ पांच रन पर तीन विकेट गंवा दिए. 92 तक आते-आते कुमार संगकारा भी वापस हो लिए.95 के टोटल पर श्रीलंका एंजेलो मैथ्यूज को भी खो चुका था. लेकिन यहां से दिनेशचांदीमल जम गए. उन्होंने 162 रन बनाए. लाहिरु थिरिमाने 44 और जेहान मुबारक 49 नेउनका अच्छा साथ दिया. श्रीलंका की पारी 367 पर खत्म हुई. भारत को जीत के लिए 176 कालक्ष्य मिला. रंगना हेराथ ने सात और थारिंडु कुशल ने तीन विकेट निकाले. टीम इंडिया112 पर ही सिमट गई.