The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Harbhajan Singh speaks on dropping Yuzi Chahal from Asia Cup 2023 squad

चहल को टीम से ड्रॉप करने पर 'नाराज' भज्जी ने 'बेस्ट स्पिनर' को लेकर बड़ी बात कह दी

'कुछ गेम में खराब प्रदर्शन से वो बुरे गेंदबाज नहीं बन जाते.'

Advertisement
pic
24 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2023, 04:01 PM IST)
Harbhajan Singh on Yuzi Chahal's omission from Asia Cup 2023 squad
भज्जी ने चहल-कुलदीप पर कही अपने दिल की बात (साभार - आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

युजवेंद्र चहल. टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर. लेकिन वो एशिया कप 2023 में हिस्सा नहीं लेंगे. क्योंकि टीम मैनेजमेंट को लगता है कि फिलहाल चहल एशिया कप के लिए चुनी गई टीम के कॉम्बिनेशन में फिट नहीं बैठते. हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व सदस्य हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) इससे बिल्कुल सहमत नहीं हैं. भज्जी का मानना है कि आज की तारीख में Yuzvendra Chahal भारत के बेस्ट स्पिनर हैं. कुछ गेम में खराब प्रदर्शन से वो बुरे गेंदबाज नहीं बन जाते.

बता दें कि बीते सोमवार यानी 21 अगस्त 2023 को एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया था. टीम में स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के कंधों पर दी गई है. युजवेंद्र चहल की अनदेखी ने कई लोगों को चौंकाया था. हालांकि, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान करने के बाद कहा था कि चहल एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं लेकिन मैनेजमेंट को टीम के बैलेंस का भी ख्याल रखना था. एक साथ दो रिस्ट स्पिनर्स को चुन पाना मुश्किल था और मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर कुलदीप यादव थोड़े बेहतर हैं. इसलिए उन्हें चुना गया.

युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया क्यों चाहते हैं हरभजन सिंह?

अब बात भज्जी की. जिन्होंने टीम के इस फैसले पर अपनी असहमति जताई है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

‘मेरे हिसाब से इस टीम में एक चीज की कमी है वो है युजवेंद्र चहल का ना होना. एक लेग स्पिनर जो गेंद को बाहर की तरफ टर्न कर सकता है. अगर आप जेन्यून स्पिनर की बात करें तो मेरे हिसाब से भारत में वाइट बॉल क्रिकेट में Yuzvendra Chahal से बेहतर कोई स्पिनर नहीं है. ये बात सही है कि बीते कुछ गेम्स अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन इससे वो बुरे गेंदबाज नहीं बन जाते.’

उन्होंने चहल के पक्ष में जमकर बैटिंग की. उन्होंने आगे कहा, 

‘मेरे हिसाब से उनका टीम में रहना ज़रूरी था. मैं उम्मीद करता हूं कि उनके लिए दरवाजे बंद नहीं किए गए हैं. उन्हें वर्ल्ड कप के लिए कंसिडर करना जरूरी है, क्योंकि टूर्नामेंट को भारत में खेला जाना है. चहल भरोसेमंद मैच विनर हैं. मैं समझ सकता हूं कि उनकी फॉर्म अच्छी नहीं है. ऐसे में आप उन्हें रेस्ट कर सकते थे. लेकिन मैं मानता हूं कि अगर वो टीम में होते तो उनका आत्मविश्वास बरकरार रहता. ड्रॉप किए जाने के बाद वापसी करने पर किसी भी प्लेयर पर परफॉर्म करने का दबाव तो हमेशा रहता है.’

बताते चलें कि युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन वेस्टइंडीज में कुछ खास नहीं रहा था. वे कुल पांच टी20 मैचों में सिर्फ 5 विकेट लेने में कामयाब हो पाए थे. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 24 जनवरी 2023 को खेला था. इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट चटके थे. 

वीडियो: IndvsWI 2nd T20I में कुलदीप यादव की जगह आए प्लेयर की इतनी तारीफें क्यों?

Advertisement

Advertisement

()