दुबई का स्टेडियम है. स्क्रीन पर जो अबु-धाबी का स्टेडियम का ग्राफिक दिखता है,यकीन मानो इससे अच्छा ईए स्पोर्ट्स वाले बना लेते हैं. इंडिया-पाकिस्तान का फाइनलहोना है और ठीक मौके पर 'विराज' किडनैप हो गए. यहां आने वाली फिल्म 'ढिशूम' केट्रेलर की बात हो रही है. 'विराज' नाम से विराट कोहली सा फील आता है. ये ट्रेलर हैही ऐसा. फिल्मों में ऐसा पहली बार हुआ कि फ़िल्मी टीम इंडिया की जर्सी असल के इत्तेकरीब है. यहां तक की लोगो भी. और तो और इस फिल्म में सुषमा स्वराज की झलक भी नजरआती हैं. जो फाइनल रद्द कराने की बात कहती हैं. यहां सुषमा ही नहीं मोदी जी का भीजिक्र है. वरुण धवन कहते नजर आते हैं. कमाता हूं दिरहम में, लेकिन खर्चता हूं रुपयेमें,खाता हूं इनकी लेकिन सुनता हूं सिर्फ मोदी जी की' . हां तो वरुण धवन हैं इसफिल्म में, जो गोविंदा 2.0 होने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. जॉन अब्राहम भी हैं. येदोनों क्रिकेटर विराज को खोज रहे हैं और इस फेर में खूब एक्शन होता है, भागा-दौड़ीहोती है. विलेन भी दिखता है. विलेन हुए अक्षय खन्ना. नाम है 'वाघा' वाघा इसलिएक्योंकि वो न भारत के हैं न पाकिस्तान के. इसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज और नर्गिसफाखरी भी दिखती हैं. ट्रेलर के हिसाब से यही लगता है कि सिर्फ दिखने के लिए दिख रहीहैं. ट्रेलर नीचे देखिए. https://www.youtube.com/watch?v=DU6IdS2gVog