'भारत को नहीं मिलना चाहिए था गोल्ड मेडल...' अफ़ग़ानी की बात पर फिर होगा बवाल!
Asian Games 2022 में भारत ने गोल्ड मेडल जीता. फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला अफ़ग़ानिस्तान से होना था. हालांकि, ये मैच नहीं हो पाया था.

एशियन गेम्स 2022 (Asian Games 2022) में हिस्सा लेने भारत से 655 एथलीट्स गए थे. भारत ने इस इवेंट में 107 मेडल्स जीते - 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज़. इस बार एशियन गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया था. भारत ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. हालांकि, इस मेडल पर एक अफ़ग़ानी प्लेयर ने विवाद खड़ा कर दिया है. उनके मुताबिक भारत को ये मेडल नहीं दिया जाना चाहिए था. बल्कि इसे भारत और अफ़ग़ानिस्तान में बांट दिया जाना चाहिए था.
अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेटर फ़रीद अहमद ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए ये दावा किया. फ़रीद का मानना है कि बारिश की वजह से रद्द हुए मैच के बाद भारत को गोल्ड मेडल नहीं दिया जाना चाहिए था. ये मेडल दोनों टीम्स में स्पिल्ट कर देना चाहिए था. फ़रीद ने कहा,
'उन्हें गोल्ड मेडल स्पिल्ट कर देना चाहिए था. दोनों टीम्स को गोल्ड मेडल दिया जाना चाहिए था. ये काफ़ी अजीब रूल था, जिससे भारत को गोल्ड मेडल मिला. बारिश नहीं होती तो मैच क़रीब हो सकता था.'
ये भी पढ़ें - एशियन गेम्स कबड्डी: रेफरी ने चार बार बदला फैसला, 62 मिनट रुका रहा मैच, फिर भारत ने जीता गोल्ड!
पूरा मैच वाशआउट नहीं हुआ था. अफ़ग़ानिस्तान इस मैच में पहले बैटिंग कर रहा था. फ़रीद की टीम ने 18.2 ओवर्स में 112 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश हो गई थी, और भारत को बेहतर रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल दिया गया था. फ़रीद इसी बात से नाखुश हैं. एशियन गेम्स शुरू होने से पहले फ़रीद अफ़ग़ानिस्तान टीम के रिजर्व्स में थे. बाद में उन्हें टीम में शामिल किया गया. पाकिस्तान के खिलाफ़ सेमीफाइनल में फ़रीद ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 15 रन देकर 3 विकेट लेकर अपनी टीम को मैच जिताया था. उन्होंने आगे कहा,
भारत ने कैसे जीता गोल्डएशियन गेम्स में खेलने का अनुभव शानदार था. ग्राउंड बहुत छोटे थे. चीनी फ़ैन्स काफ़ी मज़ेदार थे. वो हमे खेलता देख एक्साइटेड थे. वो हर चीज़ पर ताली बजाते, चौका हो, छक्का हो या विकेट गिरा हो. उनके लिए भी ये एक अलग एक्सपीरिएंस था.
इंडिया ने क्वार्टरफ़ाइनल में नेपाल को हराया था. इंडिया का स्कोर 202/4 था जबकि नेपाल की टीम 179/9 पर ही ढेर हो गई थी. इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 49 बॉल में 100 रन बनाए थे. क्वार्टरफ़ाइनल के बाद इंडिया का सेमीफ़ाइनल मैच बांग्लादेश के साथ था. मैच में बांग्लादेश ने इंडिया को 97 रन का. भारतीय टीम ने सिर्फ 9.2 ओवर में 97/1 रन बना लिए थे. इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने 40 और तिलक वर्मा ने 55 रन बनाए थे. जबकि यशस्वी जायसवाल ज़ीरो पर ही आउट हो गए थे. फिर फ़ाइनल में क्या हुआ, हमने आपको पहले ही बताया. इस टूर्नामेंट में टीम को रुतुराज गायकवाड़ लीड कर रहे थे.
वीडियो: एशियन गेम्स में सोना जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया की कहानी

