एक्ट्रेस मंदाना करीमी का एक वीडियो वायरल है. ये वीडियो मंदाना ने इंस्टाग्राम परपोस्ट किया था. वीडियो में मंदाना तुर्की के इस्तांबुल में हैं. उन्होंने काले रंगका बुर्का पहना हुआ है. और डांस कर रही हैं. इससे ट्रोल समुदाय आहत हो गया औरमंदाना पर बुर्के और इस्लाम के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है.मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर अपने शूट से एक बिहाइंड द सीन (पर्दे के पीछे)क्लिप पोस्ट की. वीडियो में वो बुर्का पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने एककपड़े की दुकान पर 'द बीटनट्स से अकाबो रीमिक्स' पर डांस करते हुए और ट्वर्किंगकरते हुए नज़र आ रही हैं. वीडियो के साथ, मंदाना करीमी ने लिखा, "काश हिजाब के साथ शूटिंग करना इस BTS जितना आसान होता...कोई नफरत नहीं सिर्फफिल्म बनाने वाले लोगों का झुंड." #istanbul #hijabView this post on InstagramA post shared by Manizhe karimi (@mandanakarimi)वीडियो अप होने के बाद कई लोगों ने मंदाना पर हिजाब का 'अपमान' करने का आरोप लगाया.एक कमेंट में कहा गया, "शर्म करो! इस तरह हिजाब का अपमान मत करो. कम से कम, इस तरह की हरकत करने से पहलेएक बार सोचो." दूसरे ने कहा, "हिजाब का अपमान मत करो."कौन हैं मंदाना करीमी?मंदाना करीमी ने एक एयर होस्टेस के रूप में अपना करियर शुरू किया था. बाद मेंमॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. उन्होंने शाहरुख खान,सैफ अली खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर और अर्जुन कपूर जैसे सितारों के साथ टीवी ऐड्समें काम किया है. बॉलीवुड में भाग जॉनी (2015) जैसी फिल्मों में उन्होंने कामकिया है. साल 2015 में वो बिग बॉस सीजन 9 में भी दिखीं. और सेकंड रनर अप बनीं थी.मंदाना को हाल ही में एकता कपूर के कैप्टिव रियलिटी शो, लॉक अप में भी देखा गयाथा.