एक बुजुर्ग महिला का वीडियो दो दिन से सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो हरिद्वार काहै जिसमें वो उफनती गंगा नदी में छलांग लगाती दिख रही हैं. वो हरिद्वार के हर कीपौड़ी में स्नान करने आई थीं. इस दौरान वो गंगा नदी पर बने ब्रिज पर आईं औरउन्होंने गंगा नदी में छलांग लगा दी. अब उन महिला ने मीडिया से उस वीडियो को लेकरबात की है.इंटरनेट पर लोग बुजुर्ग महिला के लिए डेयरिंग दादी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहेहैं. आपको बता दें कि इस तरह का स्टंट करना जानलेवा हो सकता है. इसे आप न आज़माएं. View this post on InstagramA post shared by The Lallantop (@thelallantop)वीडियो आने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि इंटरनेट पर छाईं ये ‘दादी’ कहां की रहनेवाली हैं. इनका नाम क्या है, और क्या वो इससे पहले भी इस तरह की छलांग लगा चुकीहैं? इन सवालों का जवाब हरियाणा के सोनीपत जिले के बंदेपुर गांव में मिलेगा. आज तकके पवन राठी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला का नाम ओमवती है. 75 साल की हैं. वीडियो परओमवती ने कहा, ‘हरिद्वार में बेटे और पोते-पोती को नदी में छलांग लगाता देख मेरा भी छलांग लगानेका मन किया. उस वक्त वहां आसपास खड़े लोगों ने कहा कि अगर तैरना नहीं आता है तोछलांग न लगाना. लेकिन मैं तो बचपन से ही तैराकी में माहिर हूं.’ओमवती के मुताबिक, वो अभी भी तड़के सुबह चार बजे उठकर एक्सरसाइज करती है. ओमवती नेबताया कि वो इससे पहली भी कई बार हरिद्वार में इसी तरह नदी में जंप लगा चुकी हैं.ओमवती खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज़ के साथ-साथ डांस भी करती हैं. ओमवती केमुताबिक, वो अपने खान-पान का शुरू से ही खास ख्याल रखती हैं और उन्होंने अपने बचपनमें दूध और देसी घी खूब खाया है.तैरने और डांस करने में माहिर ओमवती 75 की उम्र में भी घर के काम बिना थके कर लेतीहैं. परिवारवालों के मुताबिक, घर में पले जानवरों के लिए चारा काटने से लेकर उनकीदेखभाल का काम भी ओमवती ही करती हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी फिजिकली तौर पर बेहदफिट ओमवती सालों पहले एक बड़े हादसे का शिकार हो गई थीं. ओमवती ने बताया कि एकदुर्घटना में उनके दोनों पैर टूट गए थे लेकिन परिवार वालों की देखभाल और अच्छेखानपान के असर वो इस चोट से जल्द उबर पाईं.