The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Sperm Race: Is it the reality of fertilization and pregnancy or just another macho myth

सालों से प्रेगनेंट होने का जो तरीका हम मानकर बैठे थे, वो गलत निकला!

स्पर्म्स में 'रेस' लगवाने के पहले ये मेडिकल सच जान लीजिए.

Advertisement
Img The Lallantop
स्पर्म - जिसका पूरा नाम Spermatozoa होता है,(दाएं) एक अंडे को फ़र्टिलाइज करने की ओर बढ़ता हुआ. (सांकेतिक तस्वीर)
pic
प्रेरणा
29 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 29 दिसंबर 2020, 10:14 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
फिल्म 'थ्री इडियट्स' में एक डायलॉग है. फरहान (आर माधवन) का कैरेक्टर कहता है –
Embed
ये आपने आम तौर पर पढ़ा होगा कहीं न कहीं. इस पर मीम भी चलते हैं. उदाहरण के तौर पर ये:
Sp Meme
इस तरह के मीम अक्सर देखने को मिल जाते हैं. यहां इस मीम में लिखा है, 'अगर आपको ऐसा लगता है कि आप हमेशा हारते हैं, तो ये याद करिए कि आप अपनी जिंदगी की पहली रेस जीत गए थे.' यानी स्पर्म रेस. 

कुल जमा बात लोगों के मन में ये बात पैठी हुई है कि महिला को गर्भवती करने के लिए पुरुष के शुक्राणु रेस लगाते हैं. जो स्पर्म जीतता है, वो अंडे को फ़र्टिलाइज करता है. लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है?
डीटेल में जाने से पहले थोड़ा सा बेसिक तीया-पांचा समझ लीजिए.
महिलाओं के शरीर में दो ओवरीज होती हैं. जिनसे हर महीने एक अंडा निकलता है. कभी लेफ्ट से तो कभी राइट से. दोनों ओवरीज यूटरस यानि गर्भ से जुड़ी होती हैं, दो फैलोपियन ट्यूब के सहारे. कुछ इस तरह:
Uterus Pixa 700
यूटरस का एक ग्राफिक इलस्ट्रेशन. (सांकेतिक तस्वीर: पिक्साबे)

अंडा इन्हीं में से एक फैलोपियन ट्यूब के ज़रिए गर्भ में आता है. अब अगर पुरुष का स्पर्म यानी शुक्राणु अंडे से फैलोपियन ट्यूब में मिल गया, तो अंडा फ़र्टिलाइज हो जाता है. उसके बाद फैलोपियन ट्यूब से निकलकर गर्भ में आता है और गर्भ की दीवार से चिपकने की तैयारी करता है. ताकि आगे बढ़कर फिर ये बच्चा बन सके.
ये तो हुई अंडे के फ़र्टिलाइज होने की प्रक्रिया. लेकिन इसे फ़र्टिलाइज करने के लिए क्या स्पर्म सचमुच रेस लगाते हैं?
Sperms 2
स्पर्म्स का ग्राफिक इलस्ट्रेशन.

रॉबर्ट डी मार्टिन.बायोलॉजिस्ट हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में क्रमिक विकास वाली बायोलॉजी कमिटी के सदस्य हैं. अपने आर्टिकल ‘द माचो स्पर्म मिथ’ में लिखते हैं,
Embed
ये तो हुआ एक निबंध. पढ़ने-लिखने वाले लोगों ने स्टडी की. उस पर पेपर लिख दिया.  असल में प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर्स का क्या कहना है. इसे समझने के लिए हमने बात की डॉक्टर लवलीना नादिर से. गायनकॉलजिस्ट हैं. फोर्टिस ला फेम हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर प्रैक्टिस कर रही हैं. इन्हें 30 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने बताया,
Embed
अब सवाल,कितने दिनों तक कोई स्पर्म एक महिला के शरीर के भीतर सर्वाइव कर सकता है? डॉक्टर ने बताया,
Embed
रॉबर्ट लिखते हैं,
Embed
1980 में पब्लिश हुई एक स्टडी में ये भी पता चला कि सर्विक्स (गर्भाशय का मुंह) में कई स्पर्म कुछ दिनों तक स्टोर हो सकते हैं. कुछ मामलों में देखा गया कि एक बार में दो लाख स्पर्म तक सर्विक्स में स्टोर किए गए थे. ये स्टडी गायनकॉलजिस्ट वाक्लाव इन्स्लर ने की थी. इसमें इजरायल के तेल अवीव यूनिवर्सिटी के स्कॉलर भी शामिल थे. लेकिन इसके अलावा इस पर कोई वेरिफाइड स्टडी नहीं मिलती. शायद आने वाले समय में शरीर में स्पर्म्स को स्टोर करने के बारे में और जानकारी सामने आए. तब तक के लिए इतना तो पक्का है, कि स्पर्म रेस वाली थ्योरी से दूरी बनाई जा सकती है.

Advertisement

Advertisement

()