अगर आप स्किन केयर ट्रेंड्स के बारे में थोड़ी बहुत भी जानकारी रखना पसंद करते हैंतो आपने विटामिन सी सीरम (vitamin c serum) के बार में ज़रूर सुना होगा. विटामिन सीको काफी अच्छा एंटी एजिंग इनग्रेडिएंट माना जाता है और ये स्मूद और ग्लोइंग स्किनपाने में आपकी मदद कर सकता है.अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि डाइट में विटामिन सी लेना काफी है तो NIH की एक रिसर्चबताती है कि विटामिन सी एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है और ये हमारी बॉडी में स्टोरनहीं होता है. जो भी विटामिन आप ओरली ले रहे हैं वो आपके इंटरनल ऑर्गन्स को तोफायदा पहुंचाता है लेकिन स्किन के लिए तक भी पहुंच रहा है इस बात की कोई गारंटीनहीं है. इसलिए आपको विटामिन सी सीरम्स या दूसरे टॉपिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमालकरना पड़ता है.विटामन सी क्रीम्स, जेल्स और सीरम्स अलग अलग फॉर्म्स में आपको मार्केट में मिलजायेगा. स्किन टाइप और उसकी ज़रूरत के हिसाब से विटामिन सी लिया जा सकता है. आपकेलिए क्या सही है ये चुनने में आपके डर्माटोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं. मैंपर्सनली सीरम इस्तेमाल करना ज़्यादा पसंद करती हूँ क्योंकि सीरम लाइट वेट होते हैंऔर स्किन में अच्छे से एब्ज़ॉर्ब हो जाते हैं.विटामिन सी का इस्तेमाल बढ़ाता है चेहरे का ग्लो विटामिन सी के फायदे: # ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स को ख़त्मकरने में मदद करता है. हमारे बॉडी में कई वजहों से फ्री रेडिकल्स बन सकते हैं जैसेहमारी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस या पॉल्यूशन. विटामिन सी उनको ख़त्म करने का काम करता है.# विटामिन सी सीरम को चेहरे पर लगाने से और इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन काग्लो बढ़ता है. ये मेलेनिन प्रोडक्शन को कम करता है जिससे डार्कस्पॉट्स, पिग्मेंटेशन,अनइवेन स्किन टोन जैसी परेशानियां कम होती हैं और स्किन मेंएक बहुत अच्छा ग्लो आता है. इसके अलावा ये ग्लूटाथिओन और विटामिन ई जैसेएंटीऑक्सीडेंट्स के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है.# विटामिन सी डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है. डेड स्किन सेल्सके हटने से स्किन में ब्राइटनेस आएगी और स्किन का टेक्सचर इम्प्रूव होगा और स्किनस्मूथ होगी.# विटामिन सी स्किन का कोलाजन प्रोडक्शन बढ़ाने का भी काम करता है. कोलाजन प्रोडक्शनबढ़ने से फाइन लाइंस और रिंकल्स कम नज़र आने लगते हैं .अगर आप लेट 20s में हैं तो आपविटमिन सी सीरम को एंटी एजिंग एजेंट के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं. येएजिंग के प्रोसेस को स्लो करता है .# खाने में विटामिन सी का इस्तेमाल आयरन अब्ज़ॉर्ब्शन को बढ़ाता है जिस वजह से येसिर्फ स्किन के लिए ही नहीं आपके बालों के लिए भी बहुत अच्छा है. अगर आपके बाल बहुतज़्यादा ड्राई हैं और आपको हेयर फॉल हो रहा है तो आप विटामिन सी ओरल फॉर्म में लेसकते हैं.विटामिन सी खरीदते समय अपनी ज़रूरत पर दें ध्यानविटामिन सी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: अब आपको बताते हैं विटामिन सी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.# विटामिन सी के सीरम्स दो फॉर्म्स में आते हैं एक है L-एस्कोर्बिक एसिड और दूसरामैग्नीशियम एस्कोर्बिल फॉस्फेट.# L- एस्कोर्बिक एसिड स्किन के लिए सबसे ज़्यादा इफेक्टिव माना जाता है लेकिन ये कमस्टेबल होता है और स्किन के लिए थोड़ा इरिटेटिंग हो सकता है. अगर आपकी स्किन नॉर्मलटू ऑयली है तो ये आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है .लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई यासेंसिटिव है तो L- एस्कोर्बिक एसिड का फॉर्म आपकी स्किन को इरिटेट कर सकताहै. ऐसे में आप मैग्नीशियम एस्कोर्बिल फॉस्फेट विटामिन सी सीरम लगा सकते हैं. ये L-एस्कोर्बिक एसिड की तुलना में ज़्यादा स्टेबल है और स्किन को भी कम इरिटेट करता हैलेकिन ये उतना इफेक्टिव नहीं होता है.# एक और बात जो आपको विटामिन सी खरीदते समय ध्यान में रखनी है वो ये कि वो किसीट्रांसपेरेंट बोतल में ना हो. विटामिन सी धूप से खराब हो सकता है इसलिए आपने अक्सरदेखा होगा कि ये ओपेक बॉटल्स में आपको मिलता है . घर पर भी जब आप इसे रखें तो ड्राईऔर कूल जगह पर और धूप से दूर रखें# कई बार आपने देखा होगा कि विटामिन सी सीरम में विटामिन ई, हैलोरोनिक एसिड औरफेरुलिक एसिड जैसे मॉलिक्यूल्स भी मौजूद हैं. ऐसा इसलिए क्यूंकि ये अच्छेएंटीऑक्सीडेंट्स तो हैं ही साथ ही ये विटामिन सी के मॉलिक्यूल्स को स्टेबलाइज़ करनेमें भी मदद करते हैं.विटामिन सी सीरम को सही तरीके से लगाना ज़रूरीविटामिन सी सीरम कैसे लगाएं?# अगर आप विटामिन सी लगाना शुरू करना चाह रहे हैं तो शुरुआत में आप 5 या 10 परसेंटविटामिन सी वाला सीरम खरीदें और अगर ये आपको सूट कर जाए तो आप 15, 20 या 25 परसेंटस्ट्रेंथ में स्विच कर सकते हैं .# विटामिन सी सीरम को हल्के डैम्प फेस पर लगाना चाहिए. इससे विटामिन सी स्किन परज़्यादा अच्छे से एब्ज़ॉर्ब होगा और स्किन को इरिटेट भी कम करेगा# चेहरे पर लगाने के लिए 4 से 5 बूंद सीरम को चेहरे पर अच्छे से मसाज करे.# अगर आप दिन में विटामिन सी सीरम लगा रहे हैं तो उसके ऊपर मॉइस्चराइज़र औरसनस्क्रीन ज़रूर लगाएं .# अगर आप रात में विटामिन सी लगा रहे हैं तो भी आपको विटामिन सी के बाद चेहरे परमॉइस्चराइज़र ज़रूर लगाना है.