“वो लोग छोटे बच्चों के दिमाग में जहर फैला रहे हैं. उनकी विचारधारा गलत है. वोबच्चों को राजद्रोही बना रहे हैं. वो झूठ फैला रहे हैं. आज प्रार्थना सभा के दौरानजो कुछ हुआ, मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं.”ये शब्द थे डोमिनिक मार्टिन के. लगभग 50 साल की उम्र. जिसने केरल की प्रार्थना सभामें एक के बाद एक बम फोड़े. कई लोगों को घायल किया. और 3 लोगों की जान ले ली. उसनेऔर क्या किया? कैसे घटनाओं को अंजाम दिया? उसने इतनी बड़ी हिंसक घटना को अंजाम क्योंदिया? और इस पूरी घटना में हमास का नाम क्यों आ रहा है? इस पर बात करेंगे. सारेएंगल्स की पड़ताल करेंगे. इस पर हो रही पॉलिटिक्स का भी रुख करेंगे.