दिल्ली और आसपास के इलाकों में आप बाहर निकलेंगे तो आसमान पीले रंग का दिखाई देगा.और धुंध सी दिखाई देगी. कुछेक सौ मीटर से आगे की चीज इस धुंध में नहीं दिखाई देगी.हो सकता है कि आपकी आंखें जलने लगें. हो सकता है कि आपको खांसी आने लगे. गला भारीहोने लगे. आपको सांस लेने में दिक्कत होने लगे. आपको लगातार एक गंधैली-सी महक आतीरहेगी. जैसे कुछ जल-सा रहा हो. ये दिल्ली की हवा की महक है. ये सरकारों कीनाकामियों की भी महक है और साथ ही ये महक है हमारी टूट चुकी जिम्मेदारियों की,जिसके तहत हम अपनी हवा नहीं बचा सके. दिल्ली की हवा हलक घोंटने पर आमादा क्यों है,और इसका जिम्मेदार कौन है? आज शो में इस पर बात करेंगे.