1 जुलाई, 2024. केंद्र में नई सरकार बनने के बाद पहली बार संसद का सत्र हुआ. सत्रका आठवा दिन था. घड़ी में तकरीबन 2 बजे. पहली मर्तबा नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधीसदन में अपना पहला भाषण देने के लिए उठे. बोलना तो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर थालेकिन उसपर बात कम ही हुई. राहुल ने अपने भाषण में पेपर लीक, मणिपुर पर बोलते हुएअग्निवीर योजना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा हमारी सरकार आई तो अग्निवीर योजनाखत्म कर देंगे. इसके बाद उन्होंने अग्निवीर अजय सिंह का जिक्र किया. अजय सिंह की 18जनवरी को जम्मू कश्मीर के रजौरी में हुए लैंडमाइन ब्लास्ट में जान चली गई थी. अजयसिंह के संतप्त परिजनों को क्या मिला और क्या नहीं मिला, इसपर बहस हो रही है. देखिएवीडियो.