संजय राउत. शिवसेना के सांसद और पार्टी के मुखपत्र सामन के संपादक. नए साल में राउतकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) संजय राउत की पत्नी वर्षासे पूछताछ करेगा. आरोप है कि PMC बैंक घोटाले के आरोपी प्रवीण की पत्नी ने वर्षा को67 लाख रुपए दिए थे. इसी लेन-देन को लेकर Ed जांच कर रहा है. दरअसल ED ने PMC बैंकलोन घोटाले मामले में बिज़नेसमैन प्रवीण राउत की करीब 70 करोड़ रुपए की संपत्तिकुर्क की थी. प्रवीण और उनके परिवार के लोगों के लेन-देन की जांच की गई तो पता चलाकि उनकी पत्नी माधुरी के अकाउंट से संजय राउत की पत्नी के नाम पर ट्रांज़ैक्शन हैं.इसी के बाद वर्षा राउत भी जांच के घेरे में आ गईं.