चुनावी गहमागहमी के बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामनेआया है. शुक्रवार 21 जनवरी की दोपहर को गोरखपुर के दीवानी न्यायालय में एकबंदूकधारी ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपीको कचहरी के गेट के पास गिरफ्तार कर लिया. आगे की जांच चल रही है. मृतक युवक कीपहचान दिलशाद के रूप में हुई है. वो पॉक्सो एक्ट (लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों केसंरक्षण का अधिनियम) के तहत आरोपी थे. फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर से थे. शुक्रवारको दिलशाद केस के सिलसिले में कोर्ट आए थे. आजतक से जुड़े गजेंद्र त्रिपाठी कीरिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर दीवानी न्यायालय में पॉक्सो कोर्ट नंबर-4 में दिलशाद कामामला लगा हुआ था. इसी दौरान कचहरी कैंपस के अंदर एक व्यक्ति आया और दिलशाद कोदौड़ा कर गोली मार दी. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. कचहरी कैंपस में अचानक गोलीचलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. पुलिस केमुताबिक मृतक दिलशाद बिहार के मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और उन पर गोली चलाने वालेव्यक्ति को गोरखपुर के बड़हलगंज का निवासी बताया जा रहा है. इस घटना को लेकरगोरखपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया, 'आज कलेक्ट्रेट परिसर के पास वादी भागवत निषादद्वारा प्रतिवादी दिलशाद हुसैन को गोली मार दी गई. आरोपी को मय असलहा पकड़ लियागया. मृतक स्वयं आरोपी की नाबालिग बेटी से रेप का आरोपी था. मौके पर सभी वरिष्ठअधिकारी मौजूद हैं.'#gorakhpurpoliceआज कलेक्ट्रेट परिसर के पास वादी भागवत निषाद द्वारा प्रतिवादी दिलसाद हुसैन कोगोली मार दी गयी। आरोपी को मय असलहा पकड़ लिया गया है। मृतक स्वयं आरोपी के नाबालिगबेटी से दुष्कर्म का आरोपी था। मौक़े पर सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है@IPS_VipinTada@AdgGkr @dgpup — Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) January 21, 2022 दैनिकजागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिलशाद को गोली मारने के आरोपी भागवत निषाद बीएसएफसे सेवानिवृत्त जवान हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले दिलशाद हुसैन उनकेघर के सामने पंक्चर की दुकान चलाते थे. आरोप है कि 12 फरवरी 2021 को दिलशाद नेभागवत की नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया था. इस घटना के पांच दिन बाद भागवत ने उन परपॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. रिपोर्ट के मुताबिक, 12 मार्च 2021 कोपुलिस ने दिलशाद को हैदराबाद से गिरफ्तार किया और नाबालिग को उससे मुक्त कराया था.पुलिस ने कहा है कि कचहरी परिसर में कोई हथियार लेकर कैसे पहुंच गया, इसकी जांचकराई जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी.