लाइट ऑफ करके. तकिये को बीच से मोड़कर. पेट पर फोन रखकर आधी आधी रात तक नोटिफिकेशन,मैसेज देखते रहते हो. फिर सिर के बगल रखके सो जाते हो. तो बुरी खबर है तुम्हारेलिए. डॉक्टर्स को दो ऐसी लड़कियां मिली हैं जो इन आदतों की वजह से अंधी होती जा रहीहैं. पहली मरीज 22 साल की एक लड़की है. इंग्लैंड की रहने वाली. वो बाईं करवट लेटतीहै. दाईं आंख से लगातार फोन देखती है. बाईं आंख तकिए से ढकी रहती है. और हर रात वोसोने से पहले ऐसा करती है. इसकी दाईं आंख खराब होने लगी है. दूसरी 40 साल की औरतहै. वो रोज सुबह जागती है. सूरज निकलने से पहले. और लेटे लेटे सारी न्यूज वगैरहखंगालती है. एक साल तक लगातार ऐसा हुआ. फिर उसका कॉर्निया डैमेज हो गया. कॉर्नियाभाईसाब, लेंस है जिससे दिखाई देता है. तो दोनों का किस्सा ये है कि अलग अलग दिखायादोनों ने. डॉक्टर्स ने एक आंख बंद करके देखने को कहा. टेंपरेरी अंधी हो जाती है वोआंख जिससे ज्यादा रोशनी देखी गई. तुरंत तो इसका असर नहीं दिखता लेकिन धीरे धीरे वोआंख अंधी हो जाती है. तो अब होशियार हो जाओ. फोन चलाओ. लेकिन इत्ता नहीं कि आंखेंचली जाएं.