'लड़के हैं गलती हो जाती है' फेम मुलायम सिंह यादव फिर से अपने एक बयान को लेकरचर्चा में हैं. दरअसल चुनाव आने वाले हैं, तो मुलायम सिंह पहुंचे थे पार्टी वर्कर्सको चुनाव जीतने के गुर सिखाने. समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहाकि यूपी इलेक्शन में सक्सेस की चाभी औरतों के पास है. उन्होंने पार्टी वर्कर्स सेकहा कि अगर पार्टी को आगे बढ़ाना है, दोबारा सत्ता में लौटना है तो ज्यादा सेज्यादा औरतों को पार्टी से जोड़ना होगा. मुलायम समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की84वीं जयंती पर लखनऊ में बोल रहे थे. मुलायम सिंह ने कहा, महिलाओं की ताकत काअंदाजा इस बात से लग जाना चाहिए कि आज देश में 4 महिला मुख्यमंत्री हैं. उन्होंनेपार्टी के नेताओं से कहा कि वोट मांगने के लिए महिलाएं लोगों के घरों के अंदर जासकती हैं. किसी के भी पांव छू सकती हैं जो कि पुरुष कार्यकर्ता आसानी नहीं कर सकते.मुलायम सिंह के साथ मंच पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और तमाम बड़े-बड़े मंत्री मौजूदथे. हालांकि पहले महिलाओं की सुंदरता के बारे में कमेंट कर के विवादों में आ चुकेमुलायम सिंह यादव यहां भी महिलाओं की सुंदरता की बात करने से नहीं चूके. उन्होंनेकहा कि जब लीलावती नाम की महिला को उन्होंने पार्टी का MLC बनाया, तो कुछ लोगों नेआकर उनसे कहा कि उसे MLC क्यों बनाया, वह तो सुंदर भी नहीं है. मुलायम सिंह ने कहा,मैंने उन्हें थप्पड़ तो नहीं मारा, लेकिन गाली बहुत दी. पर बाद में ये भी बोले किमैंने लीलावती की सुंदरता को लेकर टिप्पणी करने वालों से कहा कि अगर लीलावती सुंदरनहीं है तो तुम सुंदर महिला ले आओ मैं उन्हें भी MLC बना दूंगा. मुलायम सिंह ने कहाकि वह हर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने पर विश्वास करते हैं. अपनी पार्टी केवर्कर्स को आगाह करते हुए मुलायम सिंह यादव ने फिर दोहराया कि लूट-खसोट और जमीनकब्जा करने से बाज आएं. मुलायम सिंह ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में उनकी पार्टीसिर्फ 5 सीट जीत सकी. उसका उन्हें दुख है. लेकिन पांचों सीटें एक ही परिवार केलोगों ने जीती. इससे यह पता चलता है कि लोग इस (हमारे) परिवार पर भरोसा करते हैं.वैसे मुलायम सिंह ऐसे बयान देते रहे हैं. 2012 में भी उन्होंने कहा था, 'केवलबड़े-बड़े घरों की लड़कियां और महिलाएं ऊपर जा सकती हैं... याद करना... आपको मौकानहीं मिलेगा... हमारे गांव की महिला में इतना आकर्षण नहीं.'