12 जनवरी को कुछ पुलिस वाले आए और कीकू शारदा को कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट सेउठा ले गए. क्राइम क्या था? न किसी का कोई नुकसान किया था. न किसी की जान ली थी. नही किसी की गाड़ी ठोंकी थी. बस इतना किया था कि बाबा राम रहीम सिंह की नकल कर दी थी.हालांकि कीकू जेल से छूट गए. पर आप सोचिये कि अगर आप एक स्टैंड अप कॉमेडियन हों, तोक्या कीकू वाली घटना के बाद खुलकर कॉमेडी कर पाएंगे? सोचेंगे चार बार कि ये जोकमारूं या न मारूं. कहीं किसी की 'भावनाएं' तो न 'आहत' हों. खुद को सेंसर कर लेंगे.अगर इसी तरह चलता रहा तो हमारे स्टैंड अप आर्टिस्ट या तो चुप होकर गुमनाम होजाएंगे, ये होंगे जेल में. ठीक उसी तरह जिस तरह इस विडियो में दिखाया गया है.[facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/dicemediaindia/videos/1655366764739825/"] वीडियोपुराना है. बीफ बैन वाले विवाद के समय आया था. पर मुद्दा पुराना नहीं है. क्योंकिकीकू की गिरफ्तारी ने इसे ताजा कर दिया है. तो देखिए इसे. और समझिए कि आज आप छोटीछोटी बातों पर चीजों को बैन करने की बात करते हैं. कहीं ऐसा न हो कि एक दिन आपकोखुद की ही किसी ट्वीट के लिए जेल हो जाए. क्योंकि आप समाज को इसी ओर लेकर जा रहेहैं...