बोरिस जॉनसन को पुतिन की 'मिसाइल धमकी', कहा- 'एक मिनट लगेगा बस'
मामला यूक्रेन से जुड़ा है.

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) का दावा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने उन्हें धमकाया था. जॉनसन ने आरोप लगाया है कि पुतिन ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने की धमकी दी थी. पूर्व ब्रिटिश पीएम (Britain PM) ने ये तक कहा कि पुतिन ने उन्हें मिसाइल से हमला करने की धमकी दी थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोरिस जॉनसन का दावा है कि व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी, 2022 को उन्हें धमकाया था. यानी यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने से ठीक पहले. जॉनसन का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन पर हमला करने की घोषणा से ठीक पहले उन्हें किया था. उसी बातचीत में पुतिन ने उन्हें मिसाइल से मारने की धमकी दी. दरअसल, जॉनसन और उनकी तरह कई अन्य पश्चिमी देशों के नेता यूक्रेन का समर्थन करते रहे हैं. इसके चलते पुतिन और इन नेताओं के बीच तल्खी रही है.
ये भी पढ़ें- पुतिन के कारण भारत का बड़ा नुकसान हो रहा है!
BBC में प्रसारित होने वाली है डॉक्यूमेंट्रीबोरिस जॉनसन का ये दावा बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री के हवाले से सामने आया है. सोमवार, 30 जनवरी को प्रसारित होने वाली इस डॉक्यूमेंट्री के अनुसार, यूक्रेन के खिलाफ अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू करने से पहले 24 फरवरी, 2022 को पुतिन ने बोरिस को फोन किया और इस मुद्दे पर उन्हें चेताया. बोरिस जॉनसन ने कहा,
"मुझे एक तरह से धमकी देते हुए कहा गया कि बोरिस मैं आपको चोट नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन एक मिसाइल के साथ ऐसा करने में केवल एक मिनट लगेगा."
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बोरिस जॉनसन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के करीबी समर्थकों में से एक बताए जाते थे. वो अब भी उनसे मिलते हैं और रूस के साथ चल रहे सीमाई मुद्दे पर यूक्रेन का पुरजोर समर्थन करते हैं. डॉक्यूमेंट्री में पुतिन से बातचीत का जिक्र करते हुए बोरिस ने बताया,
“उन्होंने (पुतिन) मुझसे कहा कि आप कहते हैं कि यूक्रेन जल्द ही NATO में शामिल नहीं होने जा रहा है. तो ऐसा कब हो रहा है?”
इस पर जॉनसन ने जवाब देते हुए कहा,
“निकट भविष्य में ऐसा होने की संभावना नहीं है और ये आप अच्छे से जानते है.”
रिपोर्ट के मुताबिक BBC की डॉक्यूमेंट्री रूस और पश्चिम के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है. डॉक्यूमेंट्री में ये भी दिखाया गया कि कैसे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के हमले के बाद NATO से जुड़ने की महत्वाकांक्षाओं को दर्शाया था.
वीडियो: एस जयशंकर ने चीन का नाम लेकर राहुल गांधी पर ये क्या बोल दिया?

