अपने हीरो विराट कोहली को हम सबने यहां-वहां तो खूब नाचते देखा है. लेकिन इस बारविराट एक कदम आगे आके जड़ रहे हैं. और नाचने के साथ-साथ गा भी रहे हैं. वो भी(दाहिना कान पकड़ते हुए इनका नाम लेने वाले हैं) ए आर रहमान के साथ. ये किसी पार्टीकी बात नहीं, एक फॉर्मल म्यूजिक विडियो है. प्रीमियर फुटसल लीग का एंथम है. इंडियामें फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ये फुटबॉल लीग करवाई जा रही है. विराट कोहली कोजिसका ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है. हालांकि फुटसल को न तो FIFA से मान्यता मिलीहै, न ही ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से. लेकिन डेको और पॉल स्कोल्स जैसे फुटबॉल केकुछ बड़े नामों ने भी इसमें हिस्सा लेने के लिए हां कर दिया है. बीते फरवरी इंडियाकी फुटसल एसोसिएशन ने अमेरिका की फुटसल फेडरेशन से हाथ मिलाया था. बात सेट हो गई.और तय हुआ कि इंडिया में होने वाली फुटसल लीग को यूनाइटेड स्टेट्स फुटसल फेडरेशन सेमदद मिलेगी. तो जुलाई में कुल 8 शहरों में फुटसल लीग खेली जाएगी. और विराट कोहली ये'मेक श्योर' करना चाहते हैं कि आप इसे देखें. इसीलिए तो नाच रहे हैं. ये रहावीडियो. https://www.youtube.com/watch?v=i6ODi2XgNHw