फुटबॉल कैप्टन क्षेत्री ने ऐसा क्या बोला कि कोहली, रैना सब उन पर जान छिड़क रहे हैं
सोशल मीडिया पर जमके शेयर हो रहा उनका पोस्ट.
Advertisement

सुनील क्षेत्री की फुटबॉल को सपोर्ट करने की अपील को कोहली ने भी सपोर्ट किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
मेरा एक लखनऊवा दोस्त है. एक नंबर का बकैत. मल्लब उसके अंदर किस्से भरे पड़े हैं. बस आप बगल में बैठिए और टेप चालू हो जाता है. तो कुछ दिन पहले उसने मुझे अपना एक किस्सा सुनाया. आप भी सुनिए. उसने बताया -
ये भी पढ़ें - 11 साल में सिर्फ 20 मैच खेलने वाला खिलाड़ी, जो ठीक से खेलता तो इंडिया को धोनी न मिलता IPL-2018 के उस घातक गेंदबाज़ का इंटरव्यू जिसने 10 की उम्र में यॉर्कर से बैट्समैन का पैर तोड़ दिया था एक ओवर में छः छक्के मारने वाला पहला इंडियन! पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इन घड़ियों में ऐसा क्या था जो ICC ने उतरवा दिया
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रणजी मैच होना था. दिल्ली वर्सेज पंजाब. कौन सी बड़ी बात है. वहां तो आए दिन रणजी मैच होते थे...पर पर पर, तब मैदान में कोई परिंदा भी पर नहीं मारने आता था. मगर उस दिन तो भाईसाहब वहां लौंडे बरस पड़े थे. मैदान के अंदर घुसने को मार हो रही थी. वो इसलिए क्योंकि लौंडों तक खबर पहुंच गई थी कि सहवाग आ रहा है. बॉलरों को भूत बना देने वाला वीरेंद्र सहवाग. खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई. बगल में पड़ने वाली लखनऊ यूनिवर्सिटी में अघोषित छुट्टी जैसा माहौल हो गया. मल्लब यूनिवर्सिटी खाली, मैदान फुल. सहवाग की एक झलक पाने को लड़के पगलाए जा रहे थे. फिर सहवाग खेलने आया. मार छक्का-चउवा फिफ्टी जड़ दी. लौंडे और पगला गए. फिर जब लंच के दौरान सहवाग पवेलियन की तरफ लौट रहा था तो लड़के गला फाड़कर सहवाग-सहवाग चिल्ला रहे थे. सहवाग ने भी फिर गजब कर दिया. अपनी टीशर्ट उतारी और दर्शकों की तरफ उछाल दी. भाईसाहब फिर जो लौंडों ने उस टीशर्ट को नोचा है कि क्या बताएं. जिसके हाथ उस टीशर्ट का एक टुकड़ा आ गया था वो अपने आपको शक्तिमान ही समझ रहा था. लड़कों ने टीशर्ट के उस टुकड़े को कई साल तक अपनी पर्स पर संभालकर रखा.ऐसी है अपने देश में क्रिकेट की दीवानगी. खैर आपको बताने की जरूरत नहीं है. आप सब तो जानते ही हैं. पर उसके अलावा बाकि खेलों की नैया राम भरोसे रहती है. ऐसा ही एक खेल है जिसको क्रिकेट जैसी दीवानगी की जरूरत है, पर लोग है कि मानते नहीं. इंट्रेस्ट है भी तो वो कुछ राज्यों के कुछ इलाकों तक सीमित है. बाकि जगह कुछ कूल डूड मिल जाएंगे जो कुछ यूरोपियन क्लबों का नाम बताकर भौकाल झाड़ देते हैं. पर अपने देश के चार खिलाड़ियों के नाम पूछ दो तो कंफ्यूज हो जाएंगे. बात फुटबॉल की कर रहे हैं. फुटबॉल को इसी हालत से निकालने के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री ने एक अपील जारी की है. उन्होंने 1 जून से मुंबई के फुटबॉल एरीना में शुरू हुए इंटरकांटिनेंटल कप में लोगों से आने की अपील की है. कहा कि - जो भी लोग जो हमारा मैच देखने आए, उनको धन्यवाद. पर मैं उन लोगों से अपील करता हूं कि हमारे मैच देखने आएं, जो फुटबॉल के फैन नहीं हैं. क्योंकि फुटबॉल न सिर्फ बेस्ट गेम है बल्कि हम अपने देश के लिए खेलते हैं. मेरा आपसे वादा है कि आप एक बार आएंगे तो वापस बदलकर जाएंगे. सुनें और क्या बोले क्षेत्री -
इस अपील के तुरंत बाद उन्हें साथ मिला भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का. कोहली ने पहले क्षेत्री की अपील को शेयर किया. उसके बाद कोहली ने वो किया जिससे उनके लिए सम्मान और बढ़ जाता है. उन्होंने खुद भी एक अपील जारी की है. कहा कि सबको फुटबॉल देखने जाना चाहिए. वो लोग काफी मेहनत कर रहे हैं. हम सभी को उनका सपोर्ट करना चाहिए. कहा कि हमें सभी खेलों को बराबर सपोर्ट करना चाहिए, तभी हम एक स्पोर्ट्स सपोर्टिंग नेशन बन पाएंगे. और क्या कहा देखें -This is nothing but a small plea from me to you. Take out a little time and give me a listen. pic.twitter.com/fcOA3qPH8i
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) June 2, 2018
Please take notice of my good friend and Indian football skipper @chetrisunil11's post and please make an effort. pic.twitter.com/DpvW6yDq1n — Virat Kohli (@imVkohli) June 2, 2018कोहली के अलावा भी क्षेत्री के समर्थन में कई सेलेब्रिटी आ गई हैं. देखें उनके ट्वीट -
I’m a true football fan and #IsupportIndianFootball! Come let's support our captain @chetrisunil11 and the team @IndianFootball for the amazing efforts and progress, they truly deserve it!!! Let’s cheer for #Football 🇮🇳⚽️ https://t.co/EpURtFKlQB
— Suresh Raina (@ImRaina) June 3, 2018
Would be so awesome if our entire cricket team turned up to watch the football match in support truely.. https://t.co/NoDNnxtl1Z — Raveena Tandon (@TandonRaveena) June 3, 2018विराट कोहली, रैना और बाकि सेलेब्रिटीड जो क्षेत्री की अपील को आगे बढ़ा रहे हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. अगर सभी बड़े खिलाड़ी और सेलेब्रिटीज ऐसी अपीलें हर खेल के लिए करने लगें तो सबको आगे बढ़ाया जा सकेगा. वरना फिर रोते रहना जब ओलंपिक खेलों में भारत का नाम मेडल लिस्ट में नीचे से टॉप 10 में हो.
ये भी पढ़ें - 11 साल में सिर्फ 20 मैच खेलने वाला खिलाड़ी, जो ठीक से खेलता तो इंडिया को धोनी न मिलता IPL-2018 के उस घातक गेंदबाज़ का इंटरव्यू जिसने 10 की उम्र में यॉर्कर से बैट्समैन का पैर तोड़ दिया था एक ओवर में छः छक्के मारने वाला पहला इंडियन! पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इन घड़ियों में ऐसा क्या था जो ICC ने उतरवा दिया


