The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • viral video shows villagers manhandling harassing a sick leopard dewas madhya pradesh

बीमार तेंदुए को किया परेशान, किसी ने की सवारी तो किसी ने ली सेल्फी, VIDEO वायरल

एक शख्स तो तेंदुए पर चढ़कर सवारी करने की कोशिश करने लगा. फोटो खिंचाने के लिए जुटी भीड़.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2023, 03:13 PM IST)
viral video shows villagers manhandling harassing a sick leopard dewas madhya pradesh
वन विभाग के लोगों ने तेंदुए को रेस्क्यू किया (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. कुछ लोग एक तेंदुए (Leopard) को घेरकर खड़े हैं. एक शख्स उसे पकड़कर उसके ऊपर बैठने की कोशिश कर रहा है. सामने से दूसरा व्यक्ति उसकी फोटो ले रहा है. कोई पीछे से तेंदुए को रोकने की कोशिश कर रहा है. तेंदुआ सुस्त और थका हुआ सा है.

तेंदुए को परेशान करने का ये मामला थाना पीपलरावां क्षेत्र में काली सिंध नदी के पास का है. 29 अगस्त की दोपहर को वहां तेंदुआ दिखाई दिया. उसे देखने कई लोग मौके पर पहुंचे. पहले तो सब डर के मारे दूर खड़े रहे. कुछ देर तक जब तेंदुए ने कोई हरकत नहीं की तो वो उसके पास पहुंचकर फोटो खिंचवाने लगे. कोई सेल्फी खिंचवा रहा था तो कोई उसकी सवारी करने की कोशिश कर रहा था. उसी दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है. यूजर्स घटना की निंदा कर रहे हैं. 

जानकारी मिलने पर शाम को वन विभाग के अधिकारी और उज्जैन से एक बचाव दल मौके पर पहुंचा. तब जाकर तेंदुए को भीड़ से बचाया गया. इंदौर से पशु चिकित्सक को बुलाया गया. उन्होंने बिना बेहोश किए ही तेंदुए को पिंजरे में बंद किया. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रात भर तेंदुए को दौलतपुर रेस्ट हाउस में पशु चिकित्सक की निगरानी में रखा गया. खबर है कि उसे इलाज के लिए इंदौर के चिड़ियाघर ले जाया जाएगा. वहीं उसके मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गा रखा, मुर्गे के चक्कर में एक बंदा फंस गया!

अनुविभागीय अधिकारी संतोष शुक्ला ने बताया कि तेंदुए के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं. उन्होंने अनुमान लगाया कि या तो जानवर बीमार होगा या उसने ज्यादा खाना खा लिया होगा. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, संतोष शुक्ला ने बताया कि तेंदुए की हालत गंभीर थी इसके बावजूद लोग उसे परेशान कर रहे थे. 

वीडियो: पड़ताल: वायरल वीडियो में दिख रहा तेंदुआ वैष्णो देवी के रास्ते का है?

Advertisement

Advertisement

()