The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Karnataka man ties leopard cub to bike with rope rides for about 2 km

तेंदुए ने हमला किया तो उसे बाइक पर बांध लिया, VIDEO वायरल हुआ तो कहानी ये निकली

वन विभाग ने इस बारे में क्या बताया?

Advertisement
pic
15 जुलाई 2023 (अपडेटेड: 15 जुलाई 2023, 09:19 PM IST)
Karnataka man ties leopard to bike with rope
वायरल वीडियो में बाइक के पीछे बंधा दिखा तेंदुआ. (फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर बाइक पर बंधे एक तेंदुए का वीडियो वायरल है. वीडियो में दिख रहा है कि कोई शख्स एक तेंदुए को मोटरसाइकिल पर पीछे की तरफ बांध कर कहीं ले जा रहा है. इंडिया टुडे की अनघा की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो कर्नाटक का है. वीडियो में तेंदुए का बच्चा है, जिसकी उम्र 9 महीने बताई गई है. ये भी बताया जा रहा है उस तेंदुए के बच्चे को बाइक के पीछे बांधे-बांधे करीब 2 किमी तक ले जाया गया.

क्या है पूरा मामला, बाइक पर क्यों बांधा?

वीडियो में बाइक चलाने वाले शख्स की पहचान मुथु के तौर पर हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक हसन जिले के बागिवलु गांव में रहने वाले मुथु ने बताया कि वह तेंदुए को वन विभाग में ले जा रहे थे. मुथु ने कहा कि जब वो अपने खेत जा रहे थे, तब रास्ते में तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया था. खुद को बचाने के लिए उन्होंने तेंदुए को रस्सी से बांधा. फिर अपनी बाइक पर उसे बांध कर वन विभाग के ऑफिस ले गए.

वन विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि इसमें मुथु का कोई गलत इरादा नहीं था. अधिकारियों ने कहा,

"मुथु का कोई गलत इरादा नहीं था. वो जिस तरह तेंदुए के बच्चे को पकड़ कर लाया, वो सही तरीका नहीं था. लेकिन ये जागरुकता की कमी थी."

तेंदुए को मेडिकल निगरानी में रखा गया

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ बहुत कमजोर है. वो सिर्फ 9 महीने का है और उससे कोई खतरा नहीं है. तेंदुए का इलाज कराया गया है और उसे निगरानी में रखा गया है.

(फोटो: इंडिया टुडे)

रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए पर काबू पाने के दौरान मुथु को भी चोटें आईं. उनके हाथ पर कई जगह खरोंच के निशान नज़र आए. वहीं वन विभाग की ओर से मुथु को काउंसलिंग दी जा रही है. उन्हें इस तरह के मामलों से कैसे निपटना है, इसकी जानकारी दी जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 13 लोगों को मार चुके तेंदुए से भिड़े मां-बाप, 2 साल की बच्ची को जैसे बचाया, रोंगटे खड़े कर देगा!

वीडियो: महाराष्ट्र में तेंदुए के बच्चे के साथ ये क्रूरता क्यों की मज़दूरों ने?

Advertisement

Advertisement

()