The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man Stuck In Cage Which Was For Leopard Want To Steal Chicken Viral

तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गा रखा, मुर्गे के चक्कर में एक बंदा फंस गया!

घटना का वीडियो वायरल है

Advertisement
Leopard Man Cage Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
24 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2023, 01:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बचपन से एक बात सुनते आए हैं कि लालच बुरी बला है.' थोड़ा सा लालच लोगों को बड़ी मुसीबत में फंसा देता है. इससे जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं. अब ऐसी ही एक और खबर आ रही है. खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई. यहां बुलंदशहर जिले में एक तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया. तेंदुए को पिंजरे तक लाने के लिए उसमें लालच के तौर पर एक मुर्गा रखा गया. लोगों ने सोचा कि सुबह तक तेंदुआ पिंजरे में कैद मिलेगा लेकिन जब सुबह देखा तो सबके होश उड़ गए. लोगों ने देखा कि पिंजरे में तेंदुआ नहीं बल्कि एक शख्स (Man Stuck In Cage Which Was For Leopard Want To Steal Chicken Viral) बंद था.

वो मुर्गे के लालच में पिंजरे में घुस आया था. ये घटना बुलंदशहर जिले के थाना अगौता क्षेत्र के गांव बसेंदुआ की है. काफी दिनों से गांव वाले एक तेंदुए के चलते खौफ में जी रहे थे. इसके लिए उन्होंने वन विभाग से शिकायत की. वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया. पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा रख दिया. रात में कोई शख्स इस मु्र्गे के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गया.  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Image embed

सुबह ग्रामीणों ने देखा तो वे भी चौंक गए. उन्होंने शख्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जहां से ये वायरल है. इस घटना पर लोग अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ये घटना लालच बुरी बला है का सटीक उदाहरण है.' किसी ने कहा कि लालच का नतीजा हमेशा ही बुरा होता है.' कुल मिलाकर लोगों को इस मामले पर हंसी आ रही है और वे अलग-अलग राय रख रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: पवन खेड़ा की हिरासत पर BJP, दिल्ली पुलिस, LIC और अडानी को क्या कहा गया?

Advertisement

Advertisement

()