यूपी के जिला हरदोई में पुलिस सब इंस्पेक्टर ने कांड कर दिया. इसी सनीचर को सस्पेंडहो लिए. एक महिला थाने में आई थी फरियाद लेकर. उन्होंने करा ली उससे बॉडी मसाज. औरकिसी जान के दुश्मन ने इस कांड की रिकॉर्डिंग करके फैला दी. SI संजय यादव हरदोईसिटी कोतवाली में तैनात हैं. वहीं शनिवार को ये केस बन गया. उसके बाद महिलासंस्थाओं ने हल्ला बोल दिया. कोतवाली के सामने प्रोटेस्ट किया. DGP तक शिकायतपहुंची तो दन्न से उठाके सस्पेंड कर दिहिन. अब बइठें घर में. कह रहे हैं कि वोफरियादी नहीं थी. प्रोफेशनल मसाज करने वाली थी. फिर भी रिलैक्स होने का मौका माहौलहोता है साहेब. दफ्तर की टेबल पर बिछौना लगाके उसपर तेल से नहाते नहीं न गुरू. ऐसाही एक और केस हुआ था कुछ दिन पहले जब फरियादी से जूते पॉलिश करा लिए थे साहब ने.