The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • uttar pradesh hapur's ramlila fair, bull attacked woman along with child created havoc

रामलीला मेले में आवारा सांड ने मंचाया तांडव, बच्चों और महिलाओं पर हमला कर दिया

कइयों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए.

Advertisement
pic
24 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:18 PM IST)
hapur ramlila mela
आवारा सांड का वीडियो वायरल (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश में आवारा सांड को लेकर पिछले कुछ समय में कम राजनीति नहीं हुई है. यूपी चुनाव में भी ये बड़ा मुद्दा बना था. अखिलेश यादव ने तो कई बार सरकार को इस मसले पर घेरा है. अब यूपी के हापुड़ का एक वीडियो आया है. यहां रामलीला मेले में एक आवारा सांड ने भीड़ पर हमला कर दिया. इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए. घटना 22 अक्टूबर की है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वीडियो में एक सांड को भीड़ की तरफ बढ़ते देखा जा सकता है. सांड जैसे ही उत्तेजित होकर भीड़ पर हमला बोलता है, अफरा-तफरी मच जाती है. घबराये हुए लोग हड़बड़ी में इधर-उधर भागने लगते हैं. सांड ने एक बच्चे समेत महिला पर हमला किया. भीड़ ने किसी तरह बच्चे को बचाया और सांड पर काबू पाया गया. सांड को पकड़कर गौशाला भेज दिया गया है.

रविवार का दिन होने के कारण मेले में लोगों की काफी भीड़ थी. बताया जा रहा है कि आवारा सांड लाउडस्पीकर की तेज आवाज से उत्तेजित हो गया था. इसके बाद उसने खूब उत्पात मचाया. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के 'सांड' वाले बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ का 'नन्दी' वाला जवाब

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है. कइयों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए. एक व्यक्ति ने लिखा कि किसी ने जरूर बदमाशी की है, यूपी पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए.

यूपी की राजनीति में सांड का मुद्दा

पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सांड के मुद्दे पर बहस चल रही है. हाल ही में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस मुद्दे को उठाया था. 22 अक्टूबर को उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें आवारा सांडों को सड़क किनारे देखा जा सकता है.

इससे पहले अगस्त महीने में भी अखिलेश ने योगी सरकार को सांड के मुद्दे पर घेरा था. उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई जिला नहीं बचा, जहां सांड के हमले से किसी की जान न गई हो. सरकार के कामकाज पर तंज कसते हुए उन्होंने सुझाव दिया था कि यूपी में सांड सफारी बनवा दिया जाए.

इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा था,

"हम नन्दी के रूप में सांड की पूजा करते हैं. नेता विरोधी दल को बाढ़ और सूखा की समस्या पर सिर्फ गोरखपुर का जलभराव दिखा."

जवाब में मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि जो सांड आप की सरकार में बूचड़खाने के हवाले होता था, हमारे समय में यह पशुधन के साथ जुड़ा हुआ है.

वीडियो: अखिलेश यादव ने सांड हमलों पर योगी आदित्यनाथ को विधानसभा में क्या सलाह दे दी?

Advertisement

Advertisement

()