The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Uttar Pradesh : Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar take a spade in his hands to make a road because yogi government denied to do so

यूपी का ये मंत्री सड़क पर फावड़ा लेकर क्यों उतरा?

योगी आदित्यनाथ के पास इसका जवाब नहीं होगा.

Advertisement
pic
23 जून 2018 (अपडेटेड: 23 जून 2018, 05:16 AM IST)
Img The Lallantop
सर पर पीला गमछा बांधकर सड़क पर मिट्टी खोद रहा ये शख्स कोई सामान्य आदमी नहीं, बल्कि यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री है. ये हैं ओम प्रकाश राजभर जो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया भी हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया हैं ओम प्रकाश राजभर. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. जब-तब अपनी ही सरकार के खिलाफ खुले तौर पर मोर्चा खोल देते हैं. कहते हैं कि मंत्री होने के बाद भी अधिकारी उनकी नहीं सुनते. अपनी ही सरकार के खिलाफ पुलिस में हो रहे भ्रष्टाचार के सबूत भी देते हैं. योगी के खिलाफ बगावती तेवर अपना लेते हैं और सरकार से अलग होने की भी धमकी देते रहते हैं. केशव प्रसाद मौर्य को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की वकालत भी करते हैं और फिर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद मान भी जाते हैं. लेकिन अब इसी ओम प्रकाश राजभर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
ओम प्रकाश राजभर फावड़ा लेकर सड़क बनाने में जुटे हुए हैं.
ओम प्रकाश राजभर फावड़ा लेकर सड़क बनाने में जुटे हुए हैं.

ये तस्वीर 23 जून 2018 की है. दिन शनिवार. और जगह है बनारस का फतेहपुर खौदा स्थित उनका घर. इस तस्वीर में वो फावड़ा लेकर मिट्टी हटाते हुए दिख रहे हैं. बात करने पर पता चला कि मंत्रीजी सड़क बना रहे हैं. उनको ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि उनके घर के सामने सड़क नहीं है. सरकार में उनकी कोई सुन नहीं रहा है, इसलिए वो खुद ही सड़क बना रहे हैं.
क्या है पूरा मामला
ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर और उनकी बहु मधु. 21 जून को दोनों की शादी हुई थी, जिसका रिसेप्शन 24 जून को होना है.
ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर और उनकी बहु मधु. 21 जून को दोनों की शादी हुई थी, जिसका रिसेप्शन 24 जून को होना है.

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बड़े बेटे अरविंद राजभर की 21 जून को शादी थी. शादी के बाद बहू घर आ गई. इसके बाद मंत्रीजी ने 24 जून को बनारस के फतेहपुर वाले अपने घर में रिसेप्शन की दावत दे डाली. लेकिन उनके घर तक पहुंचने के लिए कोई सड़क ही नहीं है. मंत्रीजी को ये बात पता थी, इसलिए उन्होंने छह महीने पहले ही सरकार से सड़क बनाने की मांग की थी. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उनकी मांग नहीं मानी गई. अब बात बेटे की थी, तो मंत्रीजी की नाराजगी स्वाभाविक थी. फिर क्या था. 23 जून को खुद उठा लिया फावड़ा और शुरू कर दी सड़क बनानी. अब पिता सड़क बना रहे थे तो उनके बेटे अरविंद राजभर और अरुण राजभर भी फावड़ा लेकर सड़क बनाने में जुट गए, ताकि उनके घर जब मेहमान आएं, तो उन्हें कोई दिक्कत न हो. मंत्रीजी को ऐसा करता देख आस-पास के लोग भी जुट गए. कुछ लोगों ने खुद ही फावड़ा उठा लिया तो कुछ उनकी तस्वीरें खींचने लगे और वीडियो बनाने लगे. इसके बाद तो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जिस रास्ते बेटे की बारात जानी थी जब सड़क नही बनी तो खुद फावड़ा ले उतर पड़े यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
Posted by Shailendra Verma
on Saturday, 23 June 2018
पहुंचने वाले हैं बड़े-बड़े लोग
यूपी के कैबिनेट मंत्री के रिसेप्शन में कई बड़े-बड़े नेता और अधिकारी पहुंचने वाले हैं. अरविंद राजभर की शादी में मऊ की रहने वाली माधुरी राजभर से हुई है. उनकी शादी में राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी पहुंचे थे. अब 24 जून को आयोजित रिसेप्शन में प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी वाराणसी पहुंचने वाले हैं. उनके घर जाने के लिए सड़क ही नहीं है. इससे नाराज कैबिनेट मंत्री खुद ही सड़क बना रहे हैं. ओम प्रकाश राजभर पहले भी कई बार योगी सरकार से नाराज हो चुके हैं. हालिया नाराजगी 21 जून को योग दिवस पर भी सामने आई थी, जब वो योग दिवस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे. पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि इससे बेहतर कई और भी काम उनके पास हैं.
मंत्री का ये हाल है, आम जनता का क्या होगा?
ओम प्रकाश राजभर और योगी आदित्यनाथ के बीच सरकार बनने के बाद से ही खींचतान जारी है.
ओम प्रकाश राजभर और योगी आदित्यनाथ के बीच सरकार बनने के बाद से ही खींचतान जारी है.

एक कैबिनेट मंत्री पिछले छह महीने से एक सड़क बनवाने के लिए कह रहा है, लेकिन वो सड़क नहीं बन रही है. ऐसे में आम लोगों का कितना काम होगा, ये तो बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है. ओम प्रकाश राजभर के छोटे बेटे अरुण राजभर के मुताबिक सरकार अपने मंत्री के गांव की 500 मीटर सड़क नहीं बनवा सकती है, तो जनता के काम का तो भगवान ही मालिक है. खुद ओम प्रकाश राजभर ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि योगी सरकार में जनता भगवान भरोसे है.


ये भी पढ़ें:
योगी आदित्यनाथ नहीं, केशव प्रसाद मौर्य हों यूपी के मुख्यमंत्री: ओम प्रकाश राजभर

इन लोगों ने 128 सीटों पर भाजपा का गेम बना दिया

पड़ताल : क्या अधिकारियों की लापरवाही से CM योगी का दिया चेक बाउंस हो गया?

पड़ताल: क्या CM योगी के 'गुंडों' ने समाजवादी पार्टी का झंडा फहराने वाले ढाई साल के बच्चे को मरवाया?

Advertisement

Advertisement

()