The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP BJP Mayor Election Song Akhilesh Yadav SP Yogi Adityanath

'टोंटी चोर, गुंडे...', BJP ने गाना निकाला तो सपा ने CM योगी का नाम ले क्या याद दिलाया?

समाजवादी पार्टी ऐसा जवाब देगी, किसने सोचा था.

Advertisement
UP BJP Mayor Election Song Akhilesh Yadav SP Yogi Adityanath
यूपी बीजेपी ने वीडियो सॉन्ग जारी किया (फोटो- वीडिया स्क्रीनशॉट)
pic
प्रशांत सिंह
24 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023, 01:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

“गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए..”

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपने कैंपेन की शुरुआत (UP BJP new Campaign song) इस गीत के साथ की है. यूपी बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर चार मिनट 27 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है. “गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए”, कैप्शन के साथ. निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर इस कैंपेन सॉन्ग के साथ निशाना साधा है.

Embed

गाने की आगे की लाइन में सीधे अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है. गाने की एक लाइन कहती है,

Embed

यही नहीं, वीडियो में माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को भी दिखाया गया है. समाजवादी पार्टी पर इन माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए हैं. इतना ही नहीं टोंटी चुराने, दंगा कराने, और अपराध फैलाने जैसे आरोप भी बीजेपी की तरफ से लगाए गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी में निकाय चुनाव से पहले जारी हुआ बीजेपी का कैंपेन सॉन्ग चुनाव में प्रचार वाहनों पर भी दिखाया जाएगा.

समाजवादी पार्टी ने दिया जवाब

निकाय चुनाव से पहले बीजेपी के कैंपेन सॉन्ग को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से जवाब दिया गया है. बीजेपी पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा,

Embed
Embed

समाजवादी पार्टी की तरफ से आगे कहा गया कि ये सिर्फ मुख्यमंत्री के स्वजातीय को ही सही मानते हैं, बाकी सबको ये गुंडा बताते हैं. सपा ने जवाब देते हुए आगे कहा,

Embed

उत्तर प्रदेश में दो चरण में नगर निकाय चुनाव होंगे. 4 मई को पहले और 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग होगी. नतीजे 13 मई को आएंगे. इस बार 4.32 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. पिछली बार 3.35 करोडड मतदाताओं ने वोट डाला था. 

वीडियो: CM योगी ने यूपी में ईद की नमाज़ को लेकर अब क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()