वंदेभारत ट्रेन को पलटाने का था पूरा इंतजाम, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक से तबाही रोक ली, Video
उदयपुर-जयपुर वंदेभारत एक्सप्रेस को पलटाने की थी साजिश. रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से ट्रेन के साथ नहीं हुआ बड़ा हादसा.

वंदेभारत ट्रेनों (Vande Bharat trains) का आगे का हिस्सा टूटने से लेकर प्रोडक्शन में कमी से जुड़ी कई खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं. लेकिन, ट्रेन के साथ जो अब किया गया है वो चौंकाने वाला है. वंदेभारत ट्रेन को डिरेल यानी पलटाने का प्रयास किया गया है. घटना उदयपुर-जयपुर वंदेभारत एक्सप्रेस (Udaipur-Jaipur Vande Bharat Express) से जुड़ी है. हालांकि, रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से ट्रेन के साथ होने वाला एक बड़ा हादसा नहीं हुआ.
वीडियो में क्या-क्या दिख रहा है?दरअसल, वंदेभारत ट्रेन को पलटाने के प्रयास का ये मामला भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ के बीच का है. आजतक से जुड़े संवाददाता चंद्र शेखर की एक रिपोर्ट के मुताबिक भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ के बीच पड़ने वाले गंगरार स्टेशन के पास ट्रैक पर कई पत्थर रखे गए थे. इसी ट्रैक से उदयपुर-जयपुर वंदेभारत एक्सप्रेस को गुजरना था. ट्रैक पर पत्थरों के अलावा लोहे के हुक और दो सरिया भी डाले गए थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
वायरल वीडियो 30 सेकेंड का है. जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंजन के ठीक नीचे कुछ पत्थर रखे गए हैं. ट्रेन के थोड़ा आगे एक लोहे का हुक ट्रैक पर रखा गया है. वहीं थोड़ी दूर पर ट्रेन के दाएं ट्रैक के दोनों तरफ सरिया डालीं गई हैं. दोनों सरियों के बीच भी कुछ पत्थर रखे हुए हैं. वायरल वीडियो आप यहां देख सकते हैं.
रेलवे कर्मचारियों और लोको पायलट की सूझबूझ और समझ से ट्रेन को रोका गया. कर्मचारियों ने ट्रैक पर रखे पत्थर और सरिया हटाए. घटना सामने आई तो रेलवे अधिकारी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने संज्ञान लिया. अजमेर स्थित उत्तर-पश्चिमी रेलवे RPF ने X पर जानकारी देते हुए लिखा कि,
लोको पायलट ने लगाए एमरजेंसी ब्रेक्स“उक्त मामले में भीलवाड़ा निरीक्षक द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.”
उदयपुर-जयपुर वंदेभारत एक्सप्रेस से जुड़ी ये घटना सुबह 9 बजकर 55 मिनट के आसपास हुई. X पर DRM अजमेर नाम के अकाउंट से ये जानकारी पोस्ट की गई है. जानकारी के अनुसार ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस और RPF द्वारा की जा रही है.
(ये भी पढ़ें: वंदेभारत ट्रेन बनाने में देरी क्यों हो रही है? डॉक्यूमेंट से मिला जवाब भेजा भिन्नाट कर देगा)
वीडियो: आगरा में वंदे भारत पर फिर चले पत्थर, खिड़की के शीशे टूट गए

