The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • tv journalists went to cover robberies got robbed chicago us viral news reporter photo journalist

इलाके में कई डकैतियां हुई थीं, पत्रकार रिपोर्ट करने पहुंचे, डकैतों को भनक गई फिर...

रिपोर्टर और कैमरापर्सन इलाके में बढ़ती चोरी डकैती की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाने निकले थे.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2023, 12:54 PM IST)
tv journalists went to cover robberies got robbed chicago us viral news reporter photo journalist
शिकागो के कुछ इलाकों में लूट के मामले बढ़ने लगे हैं (सांकेतिक फोटो- पेक्सेल/इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लूटपाट की घटनाओं की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों के साथ ही लूटपाट (Robberies) हो गई. रिपोर्टर और कैमरापर्सन इलाके में बढ़ती चोरी डकैती की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाने निकले थे. सोचा भी नहीं होगा कि वो खुद ही लुटेरों का शिकार हो जाएंगे. बदमाश आए और बंदूक की नोक पर उन्हें लूट कर फरार हो गए.

मामला अमेरिका के जाने-माने शहर शिकागो का है. वहां के कुछ इलाकों में लूट के मामले बढ़ने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ऐसे आठ मामलों की जांच कर रही है जहां पीड़ितों को तीन-चार लोगों के ग्रुप ने लूटा. कुछ घटनाओं में पाड़ितों के साथ मारपीट भी हुई. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन पत्रकारों को लूटा गया वो शिकागो के ही एक टीवी चैनल 'यूनीविज़न' में काम करते हैं. घटना 28 अगस्त की है. सुबह-सुबह वो लाइव सेट अप कर रहे थे. बढ़ती लूट की घटनाओं पर अधिकारियों के बयान लेने का प्लान था. तभी करीब साढ़े चार बजे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. लुटेरे काले रंग की SUV और एक ग्रे सेडान में थे. उनके पास हथियार थे. चेहरे मास्क से ढके थे. आरोपी कथित तौर पर बंदूक की नोक पर उनका महंगा कैमरा लूट ले गए. घटना के किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. 

ये भी पढ़ें- अमेरिकी मीडिया ने मानवाधिकार पर PM मोदी को घेरा, जवाब मिला...

एक पीड़ित ने वहां की मीडिया को बताया कि पत्रकार लोगों की कहानी रिपोर्ट करते हैं, लेकिन इसलिए नहीं कि वो खुद ही शिकार बन जाएं. उन्होंने कहा कि ये घटना साबित करती है कि क्यों पत्रकारों को अपना काम करते रहना चाहिए और अधिकारियों पर दबाव बनाना चाहिए.

कार से पत्रकार को मारी टक्कर

कुछ महीने पहले महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में सड़क हादसे में घायल होने के बाद पत्रकार शशिकांत की मौत हुई थी. शशिकांत वारिशे 'महानगरी टाइम्स' अखबार के लिए काम कर रहे थे. एक थार कार से टक्कर के बाद शशिकांत बुरी तरह घायल हुए थे और अस्पताल में उनकी मौत हुई थी. पता चला कि थार का ड्राइवर वही व्यक्ति था जिसके खिलाफ शशिकांत ने खबर लिखी थी.

वीडियो: चंद्रयान 3 पर पाकिस्तान वालों का क्या रिएक्शन, पत्रकार ने सच बता दिया

Advertisement

Advertisement

()