टर्की में LGBT समुदाय एकदम शॉक में है. क्योंकि एक LGBT एक्टिविस्ट 22 साल कीहांडे कादर को मार दिया गया है. 12 अगस्त को राजधानी इस्ताम्बुल में कादर की बॉडीमिली. रेप कर के जलाई हुई. हालांकि टर्की में होमोसेक्सुअलिटी बैन नहीं है. परबजफीड के मुताबिक, टर्की में LGBT समुदाय के लोगों से मार-पीट बहुत ज्यादा बढ़ गईहै. समाज में उनका अपमान तो सामान्य बात हो गई है. 2016 की ट्रांसजेंडर यूरोप कीरिपोर्ट के मुताबिक टर्की में एंटी-ट्रांस क़त्ल बहुत ज्यादा हो रहे हैं. कादर 22साल की उम्र में ही एक बड़ी हस्ती थीं. टर्की में सेक्स वर्कर्स और LGBT के लिए वोएक मजबूत आवाज थीं. वो खुद एक सेक्स वर्कर और ट्रांसजेंडर थीं. 2015 में इस्ताम्बुलमें एक गे परेड हुई थी. जहां पुलिस ने रबर बुलेट और वॉटर कैनन से हमला कर दिया था.पानी की बौछार में बैठी कादर ने सबके मन में अपने लिए इज्जत पैदा कर दी थी. लोगोंने कादर के सपोर्ट में बहुत सारे ट्वीट किये हैं: कादर के कत्ल के बाद पूरी दुनियासे लोग ट्वीट कर रहे हैं. हाल के दिनों में LGBT समुदाय के प्रति पूरी दुनिया मेंभावनाएं बदल रही हैं. अब लोग ये समझ रहे हैं कि ये समुदाय बिल्कुल ही नॉर्मल है.ऐसे में ये क़त्ल बड़ा ही अजीब सा है. इस्ताम्बुल LGBT प्राइड कमिटी ने कहा है कि इसहत्या के विरोध में पूरा LGBT समुदाय रोड पर आएगा. इन सारी बातों के अलावा एक औरबात है. कादर को पूरी दुनिया से सपोर्ट मिल रहा है. अपने इंडिया में तो कानून हीLGBT को नकार देता है. पर इस तरह की घटनाएं अभी तक तो नहीं हुई हैं. इसका मतलब येनहीं है कि हमारे यहां बाकी सब ठीक है. ठीक तो तभी माना जायेगा, जब इस समुदाय केलोग खुल के सबको अपनी पहचान बता सकें और सबके घर बड़े प्यार से आना-जाना हो. किसी कोकोई आश्चर्य या आपत्ति ना हो. ये भी पढ़िए:LGBTQ 6: 'मैं हर जनम में हिजड़ा होना चाहती हूं'ऐसा विरोध प्रदर्शन, जिसमें नारेबाजी नहीं, चुम्मेबाजी हुईLGBTQ 7: 'मैं एक भारतीय गे मुसलमान हूं, यही मेरी पहचान है'LGBTQ 5: दुनिया के दस मशहूर ट्रांसजेंडर चेहरे