The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • tillu tajpuriya murder investigation two arrest from tihar jail

चादर, चाकू, CCTV... टिल्लू ताजपुरिया मर्डर में ये कहानी आई सामने, 2 कैदी अरेस्ट

टिल्लू की हत्या से पहले और बाद में दोनों ने किया था बड़ा खेल, पकड़ में आया!

Advertisement
tillu tajpuriya tihar jail murder
दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल टिल्लू ताजपुरिया मामले की जांच कर रहा है | फाइल फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
12 मई 2023 (Updated: 12 मई 2023, 07:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दो कैदियों को गिरफ्तार किया गया है. नाम है विनोद और अताउर रहमान. विनोद पर आरोप है कि उसने हत्याकांड के दौरान चादर से सीसीटीवी छिपाने की कोशिश की थी. इसके अलावा उसने उसी चादर से एक आरोपी को टिल्लू के बैरक में भेजने में मदद भी की थी. वहीं अताउर रहमान पर आरोप है कि उसने हत्याकांड के बाद चाकू छिपाया था.

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की एक टीम गुरुवार, 11 मई को तिहाड़ जेल पहुंची. उसने वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया. इस दौरान स्पेशल पुलिस कमिश्नर स्पेशल सेल एचजीएस धालीवाल तिहाड़ की जेल नंबर 8 और 9 में गए. वहां उन्होंने टिल्लू हत्याकांड की जांच की. उस जगह को देखा जहां से हमलावर कूदे थे और टिल्लू की हत्या की थी. इस पूरे सीन को रिक्रिएट किया गया. इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद थी, जिसने केस से जुड़े सबूत जुटाए.

पहले क्यों फेल हो गई थी मर्डर प्लानिंग?

टिल्लू की हत्या को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों से खुद स्पेशल सीपी ने घंटों पूछताछ की. स्पेशल सेल की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो साल पहले भी टिल्लू ताजपुरिया को खत्म करने का प्लान बनाया गया था. मगर उस समय दोनों तरफ के गैंगस्टर्स को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया था. इस वजह से प्लान फेल हो गया. अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल टिल्लू मर्डर केस के अलावा 14 अप्रैल को तिहाड़ में हुए गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया के मर्डर की भी जांच कर रहा है.

बता दें कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को गोगी गैंग के गुर्गों ने तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में मार दिया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई थी. इस मामले में सहायक अधीक्षक सहित तिहाड़ जेल के 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद 11 मई को भी कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई हुई. इस कार्रवाई में तिहाड़ जेल के डीजी समेत 99 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें :- मर्डर जैसे 19 केस, दिल्ली-हरियाणा में खौफ, जेल में मरा 'टिल्लू ताजपुरिया' कौन था?

वीडियो: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को तिहाड़ जेल में किसने मारा, अतीक अहमद मर्डर से निकला कनेक्शन

Advertisement

Advertisement

()