हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला केस में अब उस ABVP लीडर का बयान सामनेआया है, जिससे कथित तौर पर रोहित और दूसरे छात्रों की झड़प हुई थी. सुशील कुमारबीजेपी की स्टूडेंट विंग ABVP के लीडर हैं. अगस्त में उन्होंने शिकायत की थी किवेमुला और चार दूसरे छात्रों ने उनसे मारपीट की और उन्हें पेट में चोट लगी. हालांकिबाद में एक अखबार ने दावा किया कि सुशील के पेट का एपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था औरबाहरी चोट के कोई निशान नहीं थे. सुशील ने कहा कि उन लोगों ने याकूब मेमन के लिएनमाज अदा की थी. उनका आरोप है कि अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ASA) के लोग याकूबमेमन की फांसी का विरोध कर रहे थे. इस तस्वीर में रोहित और ASA के बाकी छात्र नजर आरहे हैं. इनमें से एक बैनर पर लिखा है, 'तुम कितने याकूब मारोगे. हर घर से याकूबनिकलेंगे.' सुशील कुमार ने कहा है कि रोहित इस तरह का लड़का नहीं था जो आसानी सेसुसाइड कर ले. उन्होंने कहा, 'वह किस वजह से डिप्रेशन में गया, ये सवाल हम भी उठारहे हैं. इसकी अच्छे से जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.' सुशील नेकहा, 'जिन हालात में रोहित ने सुसाइड किया, वो संदिग्ध थे. उसके दोस्त क्या कर रहेथे?' दिसंबर में रोहित और ASA के चार छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया था. वे क्लासनहीं ले सकते थे और हॉस्टल, लाइब्रेरी और कैंटीन में नहीं घुस सकते थे. इसके एकमहीने बाद रोहित ने सुसाइड कर लिया.दलित लेखक कंवल भारती की पोस्टरोहित वेमुला की खुदकुशी पर गुस्सा है. लोग खूब राय जाहिर कर रहे हैं. टीवी परबहसें हो रही हैं. फेसबुक पर डीपी बदली जा रही हैं. इस बीच दलित लेखक कंवल भारती नेइस मसले पर दो पोस्ट लिखी हैं. हमें लगा कि आपको पढ़नी चाहिए. ये वही कंवल भारतीहैं जिन्होंने 2013 में आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल केस में फेसबुक पोस्ट लिखी थी,जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/kanwal.bharti/posts/10201103179098858?pnref=story"][facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/kanwal.bharti/posts/10201100067941081"]