वो हुआ है जो नहीं होना चाहिए था. एक जंग में भी नहीं. जंग के भी उसूल होते हैं.यहां उनको भी सस्पेंड कर दिया गया है. पाकिस्तानी आतंकियों ने एक इंडियन जवान कोमारा और फिर उसका सर काटकर वापस POK में भाग गए. उन्हें भागने में साथ दिया सीमा परबने पाकिस्तानी पोस्ट्स से आ रही कवर फायर ने. सेना ने इस कांड के खिलाफ़ 'उचितकार्रवाई' करने की बात कही है. ये घटना हुई कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में.कुपवाड़ा में पिछले कई दिनों से क्रॉस बॉर्डर फायरिंग चल रही है. श्रीनगर में आर्मीके प्रवक्ता ने बाताया, "एक आतंकी भी इस गन-बैटल में मारा गया है. मगर जवान के शवको नुकसान पहुंचाना पाकिस्तान में ऑफिशियल और अनऑफिशियल आर्गनाईज़ेशन्स में फ़ैलीजाहिलियत और क्रूरता को दिखाता है." उन्होंने आगे कहा, "सभी आतंकवादी पाकिस्तानआर्मी पोस्ट्स से मिल रही कवर फायर के चलते भागने में सफ़ल हो गए. इस घटना का उचितजवाब दिया जायेगा." मारा गया जवान 17वीं सिख लाइट इन्फेंट्री से मंजीत सिंह था.टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक़ कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की अंजाम दी गयी इसघटना के पीछे बॉर्डर ऐक्शन टीम यानी बैट का हाथ दिखाई दे रहा है. इस बैट मेंआतंकवादी और पाकिस्तानी आर्मी की मिली जुली टीम काम करती है. और यकीनन ये टीम आनेवाले दिनों में LoC और उसके आस पास के इलाकों में अपनी बकैती बढ़ाने वाली है. इंडियाऔर पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ते टेंशन के बीच ये बात सिचुएशन को और भी टाइट बनादेगी. शुक्रवार को BSF ने कहा था कि उन्होंने 15 पाकिस्तानी रेंजार मार गिराए हैं.ये सब कुछ BSF कांस्टेबल गुरनाम सिंह के मारे जाने के बाद हुआ. गुरनाम सिंह 21अक्टूबर को एक स्नाइपर अटैक में गोली लगने से घायल हो गए थे. अगले दिन यानी 22अक्टूबर को वो शहीद हुए. 15 रेंजरों के मरने वाली बात के बारे में पाकिस्तान नेहालांकि कहा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. वैसे पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक न होनेकी बात भी कही थी. शुक्रवार को ही एक महिला सही दो लोग LoC के पास स्थित गांवों मेंपाकिस्तान से हुई मोर्टार शेलिंग में मारे गए थे. इस मामले पर कुछ पुराना हो गयामगर एक अहम बयान याद आ रहा है. देखते हैं:https://www.youtube.com/watch?v=y80_XlxVCHk