अंग्रेजी रॉक बैंड कोल्डप्ले के नए गाने A Head Full of Dreams का वीडियो रिलीज होगया है. अपनी सोनम कपूर भी वीडियो में बिंदिया टीका, घागरा चोली और नाक में नथ पहनेनजर आ रही हैं. सोनम इसमें 'म्यूज' यानी इंस्पायर करने वाली औरत का रोल प्ले कररही हैं. वीडियो में मशहूर सिंगर बियॉन्से भी हैं, जिन्होंने गाने में बैंड के साथगाया भी है. गाने के लिए सोनम को सजाने का काम किया है उनकी बहन रिया ने, हां वही,जो अक्सर उनकी स्टाइलिंग किया करती हैं. इससे पहले सोनम ने मुंबई मिरर को बताया,"मुझे कोल्डप्ले का म्यूजिक बहुत पसंद है. जैसे दुनिया में सभी कोल्डप्ले को पसंदकरते हैं. इस वीडियो में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है. वीडियो का कॉन्सेप्टबढ़िया है और काम करते हुए मुझे मजा आया." वीडियो के डायरेक्टर है बेन मोर. औरशूटिंग मुंबई के गोल्फा देवी मंदिर और वसई फोर्ट में हुई है. लगता है कोल्डप्ले कोहो गया है इंडिया से प्यार. पिछली जुलाई में आए थे तो दिल्ली के हौज खास के एक पबमें मौज में परफॉर्म कर गए थे. फिर अक्टूबर में अपने गाने Hym For The Weekend काम्यूजिक वीडियो भी मुंबई में शूट किया. और अब आ गई सोनम कपूर के संग वाला वीडियो.ये लो पूरा वीडियो देखो. मौज लो.https://www.youtube.com/watch?v=YykjpeuMNEk&feature=youtu.be&app=desktop