The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • sikkim flash floods 56 dead 142 missing cm announces compensation centre assures help released fund

सिक्किम बाढ़ में 56 लोगों की मौत, करीब 150 लापता, 3 हजार से ज्यादा टूरिस्ट निकल नहीं पा रहे

तबाही के चलते राज्य के 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. सिक्किम के मुख्यमंत्री ने चार प्रभावित जिलों के लिए 70 करोड़ रुपये के रिलीफ पैकेज की घोषणा की है.

Advertisement
pic
7 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:16 AM IST)
sikkim flash flood 56 dead 142 missing cm announces compensation centre assures help released fund
सिक्किम मेंं बाढ़ ने मचाई तबाही (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिक्किम की तीस्ता नदी में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 56 पहुंच गई है. इनमें सेना के सात जवान भी शामिल हैं. आशंका है कि अभी कई लोग मलबों में दबे हुए हैं. सिक्किम सरकार के आंकड़ों की माने तो बाढ़ (Sikkim Flash Floods) में जान गंवाने वालों की संख्या 26 हो चुकी है. इधर, पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की सरकार ने बताया कि तीस्ता नदी के बेसिन से 30 से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं.

सिक्किम बाढ़ में लगभग 150 लोग अब भी लापता हैं. तबाही के चलते राज्य के 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य में बीते चार दिन से 3 हजार से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने के लिए वायुसेना की तरफ से कोशिश हो रही है, लेकिन खराब मौसम के कारण रेस्क्यू नहीं हो पा रहा है.

इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन जिलों सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में तीस्ता नदी के बेसिन से ये शव बरामद किए हैं. 6 अक्टूबर की रात को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए 70 लाख रुपये के अतिरिक्त रिलीफ फंड की घोषणा की. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी,

"हमने मंगन जिले के लिए 25 करोड़ रुपये और गंगटोक, पाक्योंग और नामची जिलों में हर एक के लिए 15 करोड़ रुपये का राहत पैकेज आवंटित किया है. यह आवंटन राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी गई राहत सहायता के अतिरिक्त है."

सीएम ने आगे बताया,

“राज्य सरकार उन लोगों को सब्सिडी देगी जो हमारे राज्य में आवश्यक वस्तुओं, सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों का परिवहन करते हैं. इससे लंबे रास्ते के चलते आने वाले अतिरिक्त खर्च से स्थानीय निवासियों के लिए दाम में बढ़ोतरी नहीं होगी.”

इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने भी बाढ़ प्रभावित सिक्किम के लिए SDRF (State Disaster Response Fund) से 44.8 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है.

इससे पहले मुख्यमंत्री तमांग ने मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी. उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे सभी लोगों को 2,000 रुपये की मदद के लिए तत्काल राहत का भी एलान किया था. मुख्यमंत्री तमांग ने बताया कि बाढ़ से राज्य को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाना और उन्हें तत्काल मदद प्रदान करना है.

बता दें, 4 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी इलाके में स्थित लहोनक झील पर बादल फटा था, जिसकी वजह से झील से बहुत ज्यादा पानी बह गया. और इससे तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई. नदी से लगे इलाके में ही आर्मी कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया. 

ये भी पढ़ें- सिक्किम में बाढ़ से दर्जनों की मौत, बांध बहा तो CM ने पिछली सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया

राज्य सरकार ने बेघर हुए लोगों के लिए सिंगतम, रंगपो, डिक्चू और आदर्श गांव में 18 राहत शिविर स्थापित किए हैं. शिक्षा विभाग ने एक सर्कुलर में कहा कि मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों के सभी स्कूल आठ अक्टूबर तक बंद रहेंगे.

वीडियो: तारीख: सिक्किम कैसे हुआ भारत में शामिल?

Advertisement

Advertisement

()