The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • shashi tharoor rejected donald Trump's claim no mediation between India and Pakistan

शशि थरूर ने यूएस में बैठकर ट्रंप की बात काट दी, बोले- 'भारत-PAK में मध्यस्थता वाली बात हमें... '

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump कई बार ये दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने में मदद की. अब इस पर कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता संभव ही नहीं है.

Advertisement
shashi tharoor rejected donald Trump's claim no mediation between India and Pakistan
शशि थरूर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता संभव नहीं है (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
7 जून 2025 (अपडेटेड: 7 जून 2025, 03:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता संभव नहीं है. उन्होंने तर्क दिया कि दोनों देशों के बीच कोई समानता नहीं है. पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है. जबकि भारत आतंकी हमलों से पीड़ित है. उनकी ये टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उस दावे के बीच आई है. जब वो कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि उन्होंने पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद की थी.

शशि थरूर वर्तमान में पांच देशों की यात्रा पर हैं और सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. ये डेलीगेशन ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का रुख स्पष्ट कर रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जून को वाशिंगटन में ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ में बोलते हुए थरूर ने कहा, 

Embed

इस दौरान शशि थरूर के नेतृत्व वाले डेलीगेशन ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की. जिसके बाद शशि थरूर ने कहा, 

Embed

अमेरिकी भूमिका पर क्या कहा?

जब शशि थरूर से पूछा गया कि वे इस स्थिति में अमेरिका की भूमिका को किस तरह देखते हैं, तो उन्होंने कहा कि वे कुछ हद तक अनुमान लगा रहे हैं. लेकिन उनका मानना ​​है कि संकट के दौरान वाशिंगटन दोनों पक्षों के साथ संपर्क में रहा. उन्होंने कहा,

Embed

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप के इशारे पर नरेंदर हुए सरेंडर', सीजफायर पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर सबसे बड़ा हमला

ट्रंप ने फिर लिया क्रेडिट

इस बीच, डॉनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना पिछला दावा दोहराते हुए कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने में मदद की. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा,

Embed

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनो देशों को चेतावनी दी कि यदि संघर्ष जारी रहा तो अमेरिका व्यापार समझौते नहीं करेगा.

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के दो रोज बाद 10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर पर सहमति बना ली है और इसमें वॉशिंगटन की मध्यस्थता से हुई 'बातचीत' की भूमिका रही. जिसके बाद से वो कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने में मदद की.

वीडियो: वाशिंगटन पहुंच रहा पाकिस्तानी डेलिगेशन, शशि थरूर ने कह दी बड़ी बात

Advertisement

Advertisement

()