The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • seven family members found dead in surat mahesh solanki allegedly murdered others hanged himself

गुजरात में एक ही परिवार के सात लोगों के शव घर में मिले, पुलिस को क्या पता चला?

मनीष सोलंकी नाम का व्यक्ति पैसों की समस्या से जूझ रहा था. इसी वजह से उसने परिवार के सदस्यों को मारने के बाद आत्महत्या कर ली.

Advertisement
pic
28 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:36 PM IST)
seven family members found dead in surat mahesh solanki allegedly murdered then hanged himself
गुजरात पुलिस (सांकेतिक फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात के सूरत में एक घर से सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं. सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. पुलिस को शक है कि मृतक मनीष सोलंकी ने पहले परिवार के बाकी लोगों की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली. मनीष पेशे से एक बिजनेसमैन था और कथित तौर पर पैसों की समस्या से जूझ रहा था. पुलिस को मौके से मिले नोट में उधारी के पैसे वापस न मिलने की बात लिखी है.

इंडिया टुडे से जुड़े संजय सिंह राठौर के मुताबिक, मामला पालनपुर पाटिया के अडाजण थाना क्षेत्र का है. यहां सिद्धेश्वर कॉम्प्लेक्स में मनीष अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था. वो इंटीरियर डिजाइन और फर्नीचर का कारोबार करता था. 28 अक्टूबर की सुबह पड़ोसियों को मनीष के घर से बदबू आने लगी. कुछ देर तक दरवाजा खटखटाने पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेडरूम में सात लोगों के शव मिले. फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिया और फिर शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतकों की पहचान मनीष सोलंकी (35), पत्नी रीता (32), बच्चे दिशा (7), काव्या (5) और खुशाल (3), मनीष के माता-पिता कांतिलाल सोलंकी (65) और मां शोभना (60) के रूप में हुई है. 

ये भी पढ़ें- लोन ऐप के फेर में फंसे पूरे परिवार ने की आत्महत्या, भोपाल का ये केस मोबाइल यूजर्स को डरा देगा

सूरत के पुलिस उपायुक्त (DCP) राकेश बारोट ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मनीष ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर दे दिया और बाद में खुद फांसी लगा ली. हालांकि इस बात की पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

इस साल जुलाई में मध्य प्रदेश से भी इस तरह का मामला आया था. भोपाल में परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली थी. रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के मुखिया एक कोलंबिया बेस्ड ऑनलाइन कंपनी के लिए काम करने लगे थे, कुछ नुकसान होने पर उन्होंने इस कंपनी से ही लोन लिया था. इस लोन का भुगतान वो समय पर नहीं कर पाए, जिसके कारण उनपर कर्ज बढ़ता चला गया और फिर उन्होंने ये कदम उठा लिया.

Advertisement

Advertisement

()