The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • MP: Bhopal family commits mass suicide, forced to die due to online loan

लोन ऐप के फेर में फंसे पूरे परिवार ने की आत्महत्या, भोपाल का ये केस मोबाइल यूजर्स को डरा देगा

हंसता-खेलता परिवार, एक गलती के चलते खत्म हो गया!

Advertisement
pic
13 जुलाई 2023 (अपडेटेड: 13 जुलाई 2023, 03:39 PM IST)
bhopal family death loan app
परिवार के मुखिया लोन ऐप के जाल में ऐसे फंसे कि निकल न सके | परिवार का फ़ाइल फोटो: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

आठ साल का बेटा, तीन साल की बेटी और पति-पत्नी. हंसता-खेलता परिवार. लेकिन परिवार के मुखिया की एक गलती इतनी भारी पड़ गई कि सबको आत्महत्या करनी पड़ी. ये घटना है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की. यहां के एक परिवार के चार लोगों ने सुसाइड कर लिया. परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है. जो उन्होंने एक ऑनलाइन कंपनी से लिया था. आजतक से जुड़े रवीश पाल सिंह की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है. 

रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के मुखिया एक कोलंबिया बेस्ड ऑनलाइन कंपनी के लिए काम करने लगे थे, कुछ नुकसान होने पर उन्होंने इस कंपनी से ही लोन लिया था. इस लोन का भुगतान वो समय पर नहीं कर पाए, जिसके कारण उनपर कर्ज बढ़ता चला गया और फिर उन्होंने ये कदम उठा लिया. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को मौके से सल्फास का पैकेट भी मिला है.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस को मृतकों के घर से एक पत्र मिला है. इसमें काफी कुछ बताया गया है. इसके मुताबिक अप्रैल 2023 में परिवार के मुखिया के वाट्सऐप पर एक मैसेज आया था. इसमें उन्हें कोलंबिया बेस्ड एक ऑनलाइन कंपनी में काम करने का ऑफर दिया गया था. यही मैसेज दोबारा टेलीग्राम पर आया. थोड़े से पैसे इस नौकरी में लग रहे थे, इसलिए वो इस नौकरी के लिए तैयार हो गए. जल्द ही उन्होंने कंपनी के लिए काम करना शुरू कर दिया.

पुलिस के मुताबिक उन्हें शुरू में थोड़ा फायदा हुआ, लेकिन धीरे-धीरे वो दलदल में फंसते चले गए. जब उनके पास पैसा खत्म हो गया तो कंपनी ने उन्हें लोन ऑफर किया. एक के बाद एक कई बार लोन दिया. पत्र में जिक्र है कि वो धीरे-धीरे कोलंबियाई कंपनी के बड़े कर्ज के जाल में फंस गए. जब उन्होंने पैसा नहीं दिया तो उन्हें धमकाया गया. उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी गई. इससे बचने का जब कोई रास्ता न दिखा, तो परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों सहित आत्महत्या कर ली.

घटनास्थल पर पहुंचे भोपाल जोन-1 के DCP साई कृष्णा थोटा ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. 

वीडियो: एमपी में गरीब आदिवासी पर पेशाब करने वाला BJP नेता कौन है? सीएम शिवराज ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()