सलमान खान बड़े अच्छे मूड में लग रहे हैं आज. 'हमरी न मानो ट्विटरवा से पूछो.' अमापूछने की जरूरत ही क्या है. जाकर खुद देख लो. आज का दिन इतिहास में लिख लो. तारीख17 अगस्त सन 2016. टाइम शाम 6 बजे के करीब. सलमान ने एक के बाद एक ठांय-ठांय चारट्वीट किए. और उनमें सबसे खास पहला था. ओलंपिक में गए हर एथलीट को एक लाख, एक हजाररुपए देने का वादा किया है. हम ये न कहेंगे कि 'वादा तो टूट जाता है'. खिलाड़ियोंके लिए तो ये बड़े सुकून की बात होगी. कि चलो कोई तो उनकी हेल्प को भी आगे आ रहाहै. इनाम इकराम की व्यवस्था कर रहा है. नहीं तो यहां सब मुंह फैलाए देख रहे हैंकेवल, मेडल के लिए. जितना रुपया देने को ये कह रहे हैं. उस हिसाब से चलो गणित लगालें. रियो ओलंपिक में प्लेयर्स गए हैं 118. इस हिसाब से टोटल खर्च आएगा एक करोड़,19 लाख, 18 हजार रुपए. इत्ता रुपया सलमान के लिए कुच्छ नहीं है. कान का मैल झटकदें, तो इतना गिर जाए. बस दुआ करो कि भाई ने ट्वीट पूरे होशोहवास में किए हों.सरकार का भी जिक्र किए हैं. कि वो प्लेयर्स का बड़ा ध्यान रख रही है. इस पर हम कुछन कहेंगे.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ो: खिलाड़ियों को खाने में मूंगफली दो और मेडल के लिए मुंह फैला के बैठोक्या होता है, जब खेल के बीच में ओलंपिक खिलाड़ी को पीरियड आ जाता है