The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ropar AAP MLA Amarjeet Singh Sandoa is beaten by mining mafia for allegedly taking bribe

पंजाब के इस आप विधायक को खनन माफिया ने पुलिस के सामने क्योंं पीटा?

पहले दोनों तगड़े दोस्त थे.

Advertisement
pic
22 जून 2018 (अपडेटेड: 22 जून 2018, 08:07 AM IST)
Img The Lallantop
दोस्त-दोस्त न रहा, यार यार न रहा. (लेफ्ट वाली फोटो 2017 चुनाव के दौरान की है. राइट वाली झगड़े की)
Quick AI Highlights
Click here to view more
पंजाब के रोपड़ में आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ के साथ कथित रेत माफिया ने मारपीट कर दी. विधायक अपने पैतृक गांव बेईंहारा में अपने दो गार्ड के साथ अवैध रेत खनन को रोकने पहुंचे थे.
क्या है मामला?
# स्थानीय मीडिया के मुताबिक अजविंदर सिंह अवैध रूप से रेत के खनन का काम करता है. उसका राजनीतिक दखल भी है. वह खुद को आम आदमी पार्टी से जुड़ा बताता रहा है.
रोपड़ विधायक अमरजीत सिंह संदोआ.
रोपड़ विधायक अमरजीत सिंह संदोआ.

# रोपड़ विधायक अमरजीत सिंह संदोआ 21 जून को दोपहर 1 बजे हर्षा बेला गांव में अवैध खनन रुकवाने पहुंचे. वहां वो मोबाइल से फेसबुक पर लाइव वीडियो करने लगे. इतने में अजविंदर कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा.
# अमरजीत ने उन्हें गुंडा कहा जिस पर दोनों में गाली गलौज हो गई. अजविंदर ने विधायक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया. अजविंदर ने विधायक से कहा- 'तेरा हर तीसरे दिन यही काम है. तुझे इसलिए वोट नहीं दिलवाए थे. तू कभी पांच मांगता है कभी दस मांगता है.'
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरु हो गई. मारपीट में आप विधायक संदोआ की पगड़ी गिर गई. संदोआ के दोनों पीएसओ से भी मारपीट की गई. उनकी पगड़ी भी गिर गई. साथ ही संदोआ के पीए जसपाल सिंह के साथ लाठी-डंडो से मारपीट की. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
आप विधायक से हुई मारपीट का वीडियो.
आप विधायक से हुई मारपीट का वीडियो.

मारपीट के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अजविंदर अभी फरार है.
आम आदमी पार्टी ने घटना की निंदा की है. आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है. सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
देखें घटना का वीडियो-
पंजाब में आम आदमी के विधायक और उनके गनमैन की पिटाई | The Lallantop
पंजाब में आम आदमी के विधायक और उनके गनमैन की पिटाई |
Posted by The Lallantop
on Thursday, June 21, 2018
फरार आरोपी ने वीडियो जारी कर दी सफाई
मारपीट के बाद फरार अजविंदर ने वीडियो जारी कर सिफाई दी है. उसने कहा कि विधायक ने पहले गाली-गलौज की, इस वजह से झगड़ा हुआ. हमने मेहनत कर उसे विधायक बनवाया. लेकिन संदोआ सब कारोबारियों से पैसे लेता है. कुछ दिन पहले वो माइनिंग का वीडियो बनाकर 5 लाख रुपए ले गया. अब फिर 10 लाख रुपए मांगने आया था. विधायक का पीए और एक रिश्तेदार सब क्रशर वालों से वसूली करते हैं. इसका सबूत भी दिया जाएगा.
मारपीट के बाद अस्पताल में भर्ती विधायक.
मारपीट के बाद अस्पताल में भर्ती विधायक.

विधायक के पीए जसपाल सिह ने सब आरोपों को गलत बताया. कहा कि विधायक अवैध खनन का विरोध कर रहे थे. इस पर मारपीट की गई.
अजविंदर पर 10 मामले दर्ज हैं. इसमें एक हत्या का मामला है. इस मामले में वो फिलहाल पैरोल पर बाहर है. मारपीट में शामिल दोनों पीएसओ को भी लाइन हाजिर कर दिया है. इन दोनों की भूमिका की भी जांच का आदेश आया है.
पहले दोनों रहे हैं दोस्त
विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और अजविंदर सिंह पहले दोस्त रहे हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में अजविंदर ने अमरजीत के लिए चुनाव प्रचार भी किया था. लेकिन विधायक बनने के बाद से दोनों में अनबन चल रही है. घटना के बाद दोनों का एक पुराना फोटो चल रहा है जिसमें दोनों साथ बैठे दिख रहे हैं.


ये भी पढ़ें-
अरविंद केजरीवाल की टेंशन बढ़ाने वाले ये तीन लोग कौन हैं?

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर CCTV के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है

कुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच हुई लड़ाई की असल वजह

आईफोन था फिर भी प्रिज्मा एप से फोटो नहीं डाली, AAP विधायक गिरफ्तार

वीडियो-अटल बिहारी बाजपेयी और नरसिंह राव के बीच ये बात न हुई होती, तो इंडिया न्यूक्लियर स्टेट न बन पाता

Advertisement

Advertisement

()