The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Punjabi singer shubh Breaks Silence Over Indira Gandhi assassination hoodie row

इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाया था, सिंगर शुभ ने सफाई में अब जो कहा वो पचेगा नहीं

Punjabi Singer Shubh लंदन में हो रहे अपने एक कॉन्सर्ट में विवादित हुडी हाथ में लिए दिखे. जिस पर इंदिरा गांधी के बॉडीगार्ड्स को उनकी हत्या करते हुए दिखाया गया था.

Advertisement
pic
2 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2023, 03:47 PM IST)
Shubh, Indira gandhi, hoodie row
शुभ ने इंदिरा गांधी के बॉडीगार्ड्स हुडी विवाद पर दी सफाई (Twitter/instashubh)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाबी सिंगर शुभनीत उर्फ शुभ (Punjabi Singer Shubh) लगातार चर्चा में बने रहते हैं. अपने गानों से ज्यादा कई विवादों को लेकर. हाल ही में वो एक बार फिर सुर्खियों में आए. आरोप लगा कि सिंगर शुभ ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की हत्या का मजाक उड़ाया. शुभ पर लंदन में हो रहे अपने एक कॉन्सर्ट में विवादित हुडी पहनने का आरोप है. जिस पर इंदिरा गांधी के बॉडीगार्ड्स को उनकी हत्या करते हुए दिखाया गया. सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बवाल मचा तो अब पंजाबी सिंगर की तरफ से सफाई दी गई है. 

हालांकि उनके हुडी पहनने या पहने हुए का कोई वीडियो नहीं है. जो एक वीडियो वायरल है, उसमें शुभ ने विवादिद हुडी अपने हाथ में ली हुई है.

शुभ ने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने उल्टा लोगों के ऊपर हर बात का बतंगड़ बनाने का आरोप लगाया है. शुभनीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबी-चौड़ी स्टोरी शेयर की. लिखा,

‘चाहे मैं कुछ भी करूं, कुछ लोग मेरे खिलाफ कुछ न कुछ निकाल ही लेते हैं. लंदन में मेरे शो के दौरान दर्शकों की तरफ से मुझ पर ढेर सारे कपड़े, गहने और फोन फेंके गए. मैं वहां परफॉर्म करने के लिए था, यह देखने के लिए नहीं कि मुझ पर क्या फेंका गया और उस पर क्या लिखा है. मेरी टीम ने आप सभी के सामने परफॉर्म करने के लिए पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है. इसलिए नफरत और नकारात्मकता फैलाना बंद करें.’

विवादों से रहा है पुराना नाता

हालांकि, ये पहले मौका नहीं है जब शुभ विवादों में आए हैं. इससे पहले मार्च महीने में शुभ ने इंस्टाग्राम पर भारत के नक्शे की एक तस्वीर साझा की थी. आरोप लगा था कि इसमें पंजाब और उत्तर पूर्व के क्षेत्र शामिल नहीं थे. उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था “प्रे फॉर पंजाब”. इसके बाद शुभ को विरोध का सामना करना पड़ा था. नौबत यहां तक आ गई थी कि दुनिया भर में होने वाले उसके शोज़ में से भारत में होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे.

ये भी पढ़ें - खालिस्तान के चक्कर में सिंगर शुभनीत का इंडिया टूर लटका, टिकट बेचने वाले BookMyShow पर आफत

उनके कॉन्सर्ट की स्पॉन्सर कंपनी “बोट” ने शुभ से अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी. 

जबकि इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, के.एल. राहुल, हार्दिक पंड्या और सुरेश रैना समेत कई नामी हस्तियों ने शुभ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. 

कौन हैं शुभनीत उर्फ शुभ?

10 अगस्त 1997 को पंजाब में जन्मे शुभनीत सिंह उर्फ शुभ कनाडा में सेटल हैं और वहीं से अपना काम करते हैं. सितंबर 2021 में आए अपने गाने “वी रोलीन” से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. यूट्यूब पर इस गाने के अभी तक 211 मिलियन (लगभग 21 करोड़) बार देखा जा चुका है. इसके बाद लगातार शुभ के गाने आते रहे हैं और काफी पोपुलर भी होते रहे हैं.

इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडीया पर शुभ को खालिस्तानी समर्थक बताया जा रहा है. इससे पहले जब पहली तस्वीर पर विवाद हुआ था, तब शुभ ने अपनी सफाई में कहा था कि वो किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहते थे, और सिर्फ पंजाब के लिए प्रार्थना करना चाहते थे. देखना ये होगा कि अब शुभ क्या सफाई देते हैं.   

वीडियो: कंगना रनौत की तेजस का नया रिकॉर्ड, एक भी टिकट नहीं बिकने पर मॉर्निंग शोज़ तक कैंसिल हुए

Advertisement

Advertisement

()