The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • shubh wearing controversial hoodie in London concert depicting Indira Gandhi assassination

इंदिरा गांधी के मर्डर वाली हु़डी पहनी, सिंगर शुभ ने अब क्या बवाल काट दिया?

कनाडा में सेटल पंजाबी गायक शुभ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. उनके ऊपर खालिस्तानी होने के आरोप लग रहे हैं.

Advertisement
pic
1 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:21 PM IST)
Punjabi singer Shubh and his hoodie depicting Indira Gandhi’s Assassination.
पंजाबी गायक शुभ और उनकी हुडी जिसमे इंदिरा गांधी की हत्या करते दिखाया गया है. (फोटो क्रेडिट X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाबी गायक शुभ (Punjabi Singh Shubh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार  शुभ ने ऐसा कारनामा किया है जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. 31 अक्टूबर को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Shubh Indira Gandhi) की पुण्यतिथि के दिन शुभ ने लंदन में हो रहे अपने एक कॉन्सर्ट में विवादित हुडी पहनी. उनकी हुडी पर बनी तस्वीर में पंजाब के नक्शे समेत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके बॉडीगार्ड्स द्वारा हत्या करते हुए दिखाया गया है.

इससे पहले मार्च महीने में शुभ ने इंस्टाग्राम पर भारत के नक्शे की एक तस्वीर साझा की थी. आरोप लगा था कि इसमें पंजाब और उत्तर पूर्व के क्षेत्र शामिल नहीं थे. उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था “प्रे फॉर पंजाब”. इसके बाद शुभ को विरोध का सामना करना पड़ा था. नौबत यहां तक आ गई थी कि दुनिया भर में होने वाले उसके शोज़ में से भारत में होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे.

ये भी पढ़ें - भारत और कनाडा विवाद के बीच नक्शे पर घिरे पंजाबी गायक शुभ 

उनके कॉन्सर्ट की स्पॉन्सर कंपनी “बोट” ने शुभ से अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी. इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, के.एल. राहुल, हार्दिक पंड्या और सुरेश रैना समेत कई नामी हस्तियों ने शुभ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. 

ये भी पढ़ें - शुभ का शो फंसा, विराट कोहली और हार्दिक ने भी किया अनफॉलो

10 अगस्त 1997 को पंजाब में जन्मे शुभनीत सिंह उर्फ शुभ कनाडा में सेटल हैं और वहीं से अपना काम करते हैं. सितंबर 2021 में आए अपने गाने “वी रोलीन” से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. यूट्यूब पर इस गाने के अभी तक 211 मिलियन (लगभग 21 करोड़) बार देखा जा चुका है. इसके बाद लगातार शुभ के गाने आते रहे हैं और काफी पोपुलर भी होते रहे हैं.

इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडीया पर शुभ को खालिस्तानी समर्थक बताया जा रहा है. इससे पहले जब पहली तस्वीर पर विवाद हुआ था, तब शुभ ने अपनी सफाई में कहा था कि वो किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहते थे, और सिर्फ पंजाब के लिए प्रार्थना करना चाहते थे. देखना ये होगा कि अब शुभ क्या सफाई देते हैं.   

वीडियो: भारत और कनाडा विवाद के बीच नक्शे पर घिरे पंजाबी गायक शुभ ने सफाई में क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()